स्कर्ट पहनकर शाॅपिंग गईं तो होगी जेल
स्कर्ट पहनकर शाॅपिंग गईं तो होगी जेल
Share:

मोरक्को : आपको आश्चर्य होगा कि अब स्कर्ट पहनकर महिलाऐं बाजार में शाॅपिंग करने नहीं जा सकेंगी। यदि महिलाऐं ऐसा करती हैं तो यह एक तरह का अपराध माना जाएगा। मामले में कहा गया है कि मोरक्को के अगादीर द्वारा 23 से 29 वर्ष की दो महिलाओं पर हाल ही में ऐसा ही जुर्माना आरोपित किया है। मामले में इन महिलाओं को 2 वर्ष की कैद की सजा का फरमान सुना दिया गया है। जी हां, स्कर्ट पहनने से इस तरह की मुश्किल सामने आती है। यदि आपको स्कर्ट पहनना हो तो कुछ सावधान हो जाईएगा। ऐसा न हो कि आप पर जुर्माने या सजा का फटका लग जाए।

हां, मगर आप मोरक्को में हैं तो ऐसा जरूर हो सकता है। हाल ही में मोरक्को में महिलाओं को ट्रायल का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कहा गया है कि इन महिलाओं को 2 वर्ष की सज़ा सुनाई गई है। हालांकि महिलाओं ने अपने बचाव में दलीलें दिए जाने की तैयारी कर ली है। दरअसल इन महिलाओं पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि मामले में आॅनलाईन अपील अभियान भी चलाया गया है। इस दौरान कहा गया है कि यह मानवाधिकारों का हनन है। कोई भी अपनी मर्जी से कुछ भी परिधान पहन सकता है। उसे रोका जाना उचित नहीं है। अब पुलिस और मोरक्कन एसोसिएशन फाॅर ह्यूमन राईट्स दोनों ही परिधान पहनने को लेकर अलग - अलग मत दर्शा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -