कचरा गाडी में डाल दिया महिला ने तीन लाख रुपए की जूलरी वाला बैग और फिर...
कचरा गाडी में डाल दिया महिला ने तीन लाख रुपए की जूलरी वाला बैग और फिर...
Share:

हर साल मनाई जाने वाली दिवाली इस साल 14 नवम्बर को मनाई जाने वाली है। ऐसे में दिवाली से पहले सभी साफ़ सफाई में लगे हुए हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं पिंपरी चिंचवाड़ की। यहाँ 45 साल की महिला ने दिवाली से पहले घर की सफाई करते समय पुरानी चीजों के साथ एक खस्ता हाल पर्स भी कचरे में डाल दिया। उसके बाद उस कचरे को पिकअप वैन वाला ले गया। उसके बाद पिकअप वैन ने सारा कचरा बड़े डम्प (डेपो) में गिरा दिया जहां कई टन कचरा पहले से ही जमा था।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का बेटा प्राइवेट जॉब में है और उसकी जल्दी ही शादी होने वाली है। ऐसे में महिला को बाद में याद आया कि उस पर्स में तो करीब तीन लाख रुपए की जूलरी रखी हुई थी। उसके बाद महिला ने यह बात अपने बेटे को बताई। बेटे ने इस बारे में जानकारी नगर निगम के एक आला अधिकारी को दी। उसके बाद पता लगाया गया कि किस वक्त किस पिक अप वैन ने डिपो में जाकर कचरा गिराया। बाद में उस सफाईकर्मी का नंबर मांगा गया जो उस वक्त डेपो पर ड्यूटी पर तैनात था। आला अधिकारी से मिले नंबर पर महिला ने उस सफाई कर्मी को पर्स के बारे में बताया। उसके बाद सफाई कर्मी हेमंत लखन ने महिला को डिपो में आने को कहा, जहां कचरे का अंबार लगा हुआ था।

वहीं महिला जब डेपो पर पहुंची तो वहां कचरे के पहाड़ को देखकर जूलरी वाले पर्स के मिलने की उसकी खत्म हो गई। उसके होश ही उड़ गए लेकिन सफाईकर्मी हेमंत ने अंदाज लगाया कि किस एरिया का कूड़ा कहां हो सकता है। उसके बाद उसने उसी हिसाब से कचरे को छानना शुरू किया। देखते ही देखते पर्स मिल गया और उसे महिला के हवाले कर दिया।

आसिफ बसरा की मौत से सदमे में हैं मनोज बाजपेयी, नहीं आ रहा कुछ समझ

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले विजय राज- 'मेरी 21 साल की बेटी है...'

आज है हनुमान जयंती, जरूर करें हनुमान चालीसा का पाठ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -