राहुल गांधी पर फूटा पुजारियों का गुस्सा, जानिए अब ऐसा क्या कह गए कांग्रेस नेता ?
राहुल गांधी पर फूटा पुजारियों का गुस्सा, जानिए अब ऐसा क्या कह गए कांग्रेस नेता ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस को सियासी रूप से फिर से खड़ा करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, राहुल ने रविवार (8 जनवरी) को कहा था कि यह देश पुजारियों का नहीं है, बल्कि तपस्वियों का है। इस पर कई पुजारियों ने आपत्ति जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अपने बयान से उन लोगों का अपमान किया है, जो पूजा करने में लगे हुए हैं। 

बता दें कि, राहुल गांधी ने हरियाणा में कहा था कि कांग्रेस तपस्या में विश्वास करती है, जबकि भाजपा पूजा में यकीन रखती है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा और RSS वाले लोगों को विवश करते हैं कि वे उनकी पूजा करें। मगर भारत पूजारियों का नहीं, बल्कि तपस्वियों का देश है। उनके इस बयान को लेकर युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के उज्ज्वल पंडित ने कहा है कि राहुल गांधी ने भारत की सनातन परंपरा का तिरस्कार किया है। इस परंपरा में पुजारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी महज दिखावे के लिए तिलक लगाते हैं और जनेऊ धारण करते हैं। उज्जवल पंडित ने कहा कि राहुल का बयान ब्राह्मणों का भी तिरस्कार करने वाला है। स्वामी दीपांकर ने कहा कि राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कही थी, मगर वह नफरत की बातें करने लगे हैं। 

स्वामी दीपांकर ने कहा कि राहुल को ऐसी बातें करने से पहले सोचना चाहिए था। एक ओर वह लोगों को एकजुट करने की बात कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इस तरह के नफरत भरे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी के अनुसार, पुजारियों को समुद्र में फेंक देना चाहिए। दीपांकर ने कहा कि राहुल ने इतनी बड़ी यात्रा निकाली, मगर मैं हैरान हूं कि ऐसा बयान राहुल गांधी ने दिया है। बता दें कि, राहुल गांधी अक्सर चुनावी समय में मंदिरों में जाते नज़र आते हैं, वे तिलक लगाते हैं, खुद को जनेऊधारी और शिवभक्त बताते हैं। वहीं हर हिन्दू मंदिर में पुजारी होता ही है, बड़े मंदिरों में तो कई पुजारी होते हैं। ऐसे में अब राहुल गांधी का ये बयान पुजारियों को चुभना लाज़मी है। 

भारत जोड़ो यात्रा या 'हिन्दू विरोधी' यात्रा ? पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे राहुल ?

हिन्दू नाम से फर्जी ID बनाओ और ब्राह्मणों को गाली दो, हिन्दुओं को जाति के नाम पर लड़ाओ, वोट पाओ

'आप राहुल गांधी से मेरा झगड़ा करवा देंगे..', कांग्रेस सांसद को लेकर अडानी ने दिए बेबाक बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -