बहुमूल्य वस्तुओं को खरीदने का सही समय है आज,  त्रिपुष्कर योग पर हो सकता है लाभ
बहुमूल्य वस्तुओं को खरीदने का सही समय है आज, त्रिपुष्कर योग पर हो सकता है लाभ
Share:

आज 07 जनवरी दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। वही मंगलवार और द्वादशी तिथि के कारण आज बहुत ही शुभ त्रिपुष्कर योग बना हुआ है। आज का दिन बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए उत्तम है। ज्योतिष के मुताबिक , कई योग बनते हैं, जो शुभ और अशुभ होते हैं, उनके प्रभाव भी दूरगामी होते हैं। शुभ योगों में से एक यह त्रिपुष्कर योग भी है। इसके अलावा कब बनता है त्रिपुष्कर योग -पुनर्वसु, उत्तराषाढ़ और पूर्वाभाद्रपद इन नक्षत्रों में से कोई नक्षत्र रविवार, मंगलवार या शनिवार के दिन द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी तिथि के साथ आता है तो त्रिपुष्कर योग बनता है। इस योग में बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी की जाती है।

आज त्रिपुष्कर योग का समय- आज त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 56 मिनट से बन गया है, जो दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। अगर आपको आज कोई बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी करनी है तो इस शुभ योग में कर सकते हैं। ज्योतिषीय मतानुसार, इस योग में खरीदी गई वस्तु नाम के मुताबिक आने वाले समय में दोगुनी हो जाती है।त्रिपुष्कर योग में मनुष्य को गलत कार्य नहीं करने चाहिए। कर्ज लेने से बचना चाहिए। इस दौरान किसी ​वस्तु को न बेचें। इस योग में खरीदारी करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

इस वर्ष कब-कब बन रहा है त्रिपुष्कर योग- जनवरी माह में केवल एक बार यानी आज के दिन ही त्रिपुष्कर योग बना है। इसके बाद यह पूरे माह नहीं बनेगा। इसके बाद आपको फरवरी में दो दिन 15 और 25 तारीखों में बनेगा।
माह             तारीख

जनवरी           07

फरवरी          15, 25

मार्च              01, 10

अप्रैल           19, 25

जून              23, 27

अगस्त          16, 25, 29, 30

सितम्बर        08

अक्टूबर        18, 27

नवंबर           01, 07

दिसंबर         12, 20, 26

मकर संक्रांति के नाम के पीछे क्या है महत्त्व, इस दिन ही क्यों सूर्य की किरणें पहुचांती हैं लाभ

जनवरी में आता है आपका भी जन्मदिन, तो जरूर पढ़े यह खबर

सर्दियों में दर्शन और घूमने के लिए अच्छा विकल्प है चामुंडेश्वरी मंदिर, देश के 18 शक्तिपीठों में से है एक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -