Puducherry Vidhan Sabha Election Results: पुडुचेरी में आए 12 सीटों के रुझान, 9 सीटों पर NDA आगे
Puducherry Vidhan Sabha Election Results: पुडुचेरी में आए 12 सीटों के रुझान, 9 सीटों पर NDA आगे
Share:

पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। मतगणना आरम्भ हो चुकी है। आप सभी जानते ही होंगे केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 33 सीटें हैं। जी दरअसल इनमें से तीन सीटों पर मनोनीत सदस्य जबकि अन्य 30 सीटों पर जनता द्वारा चुनाव के बाद उम्मीदवार विधानसभा पहुंचता है। आपको बता दें कि 30 में से पांच सीटें अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए सुरक्षित हैं।

वहीँ कांग्रेस यहां वाम दलों और डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ मैदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) है, जो ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, एआईएडीएमके और अन्य दलों के साथ मिलकर कांग्रेस को चुनौती दे रही है। आपको बता दें कि शुरुआत में पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर ऑल इंडिया एन। आर। कांग्रेस, 2 सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे थे। इसी के साथ यह भी जानकारी मिली है कि अब पुडुचेरी में 12 सीटों के लिए आधिकारिक रुझानों के मुताबिक 6 सीटों पर एनआर कांग्रेस, 3 पर बीजेपी, 1 पर डीएमके और 1 पर कांग्रेस आगे हैं।

आपको पता ही होगा कि पुडुचेरी में पिछले महीने कांग्रेस नीत सरकार के गिरने के बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। यहाँ पार्टी के कई विधायकों और द्रमुक के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद सदन में सरकार गठन का दावा पेश नहीं हो पाया, लिहाजा उपराज्यपाल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की और मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी।

दिल्ली में गहराया साँसों का संकट, ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए आप सरकार ने बनाया ये प्लान

MP: दमोह में आगे बढ़ती जा रही कांग्रेस, 1633 वोट की बढ़त

केरल विधानसभा चुनाव: 140 सीटों में से इतनी सीटों पर आगे चल रहा है एलडीएफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -