नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों पर सख्ती, भेजा जाएगा वापस
नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों पर सख्ती, भेजा जाएगा वापस
Share:

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद भारत सहित कई देशों में फैल गया है। जी हाँ और अब केवल भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी नूपुर सहरमा के बारे में बातें हो रहीं हैं। इस लिस्ट में कुवैत भी शामिल है, जहाँ पैगंबर पर टिप्पणी के बाद विरोध में एक प्रदर्शन किया गया था। हालाँकि अब उस प्रदर्शन पर वहां की सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। जी दरअसल कुवैत के फहील इलाके में कुछ प्रवासियों ने नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में नारेबाजी की, जिसके बाद कुवैत सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया है।

इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन करने वाले लोगों को कुवैत से डिपोर्ट कर दिया जाएगा, क्योंकि उन्होंने देश के नियम कानून का उल्लंघन किया है। जी दरअसल, कुवैत के कानून के मुताबिक देश में प्रवासियों द्वारा धरना या प्रदर्शन में हिस्सा लेना या उसका आयोजन करना गैर-कानूनी है। वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कुवैत सरकार के अधिकारी प्रवासियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। आपको पता हो कतर का निर्वासन केंद्र सभी प्रवासियों को निर्वासित करने की दिशा में काम कर रहा है और अब सभी प्रवासियों के कुवैत में दोबारा प्रवेश पर भी रोक लगा दी जाएगी। जी दरअसल इस मामले में सरकार का कहना है कि कुवैत में सभी प्रवासियों को कुवैत के कानूनों का सम्मान करना चाहिए और किसी भी प्रकार के प्रदर्शनों में भाग नहीं लेना चाहिए।

कुवैत सरकार ने पैगंबर मोहम्मद विवाद पर क्या कहा?- आपको बता दें कि कुवैत के विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज को तलब किया और आधिकारिक विरोध पत्र सौंपा था, हालांकि, जब बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया तो कुवैत ने इसका स्वागत भी किया।

क्या है विवाद- जी दरअसल, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके इसी बयान का विरोध भारत के अलावा कई मुस्लिम देशों ने भी किया था। हालाँकि बाद में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पद से 6 साल के लिए नलंबित कर दिया था लेकिन उनके बयान के विरोध में भारत के कई राज्यों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और मुस्लिम भीड़ लगातार पत्थरबाजी, आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रही है।

मलबे में तब्दील हुआ जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने वाले मास्टरमाइंड जावेद का घर

नूपुर शर्मा का सपोर्ट करना हिंदू छात्रा को पड़ा भारी, मुस्लिम छात्रों ने किया बुरा हाल

पाकिस्तानियों ने नूपुर शर्मा के बारे में फैलाई फेक न्यूज, रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -