प्रोक्टर ने दिया इस्तीफा, JNU में मचा घमासान
प्रोक्टर ने दिया इस्तीफा, JNU में मचा घमासान
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में 9 फरवरी को देश विरोधी नारेबाजी को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन में ही मतभेद सामने आने लगे हैं। इस मामले में कुलानुशासक अर्थात् प्रोक्टर ने 29 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल इस तरह की नारेबाजी के बाद जेएनयू प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों से वे नाराज़ थे। जिसे लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया। उनका कहना था कि इस मामले की अनदेखी भी की गई।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 9 फरवरी को देश विरोधी नारेबाजी की गई, जिसके बाद इस तरह के मामले की जांच हेतु 11 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय प्रशासन ने समिति का गठन किया था, लेकिन इसके कुछ ही घंटे बाद प्रशासन की ओर से एक और उच्च स्तरीय समिति का बना दिया गया और इस समिति ने पहले गठित समिति का स्थान ले लिया।

इसके अलावा कृष्णकुमार से 8 विद्यार्थी कन्हैया कुमार, अनिर्बान भट्टाचार्य, श्वेता राज, उमर खालिद, अनंत प्रकाश, रामा नागा, ऐश्वर्या अधिकारी और आशुतोष कुमार को बर्खास्त करने हेतु पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए थे। उनका कहना था कि उन्हें गलत तरीके से उपयोग किया गया। कृष्णकुमार के पद से त्यागपत्र देने के बाद उनके स्थान पर पर्यावरण विज्ञान के एपी डिमरी को प्रोक्टर पद दे दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -