हॉलीवुड टॉक शो की एंकर एलेन का प्रियंका से घटिया मजाक
हॉलीवुड टॉक शो की एंकर एलेन का प्रियंका से घटिया मजाक
Share:

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपनी अदाकारी से सबको प्रभावित कर रही है। प्रियंका इस सफलता से उनके तमाम फैंस बेहद खुश हैं। लेकिन प्रियंका इस कामयाबी से कुछ लोग आहत भी है। यही वजह हॉलीवुड टॉक शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा से घटिया मजाक किया गया। हालांकि प्रियंका ने इस दौरान अपना आपा नहीं खोते हुए एक शालीन मुस्कराहट से इसका जवाब दिया। दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा टॉक शो ‘द एलेन डीजेनरेस शो’ पर पहुंचीं, जहां उन्होंने शो की होस्ट एलेन डीजेनरेस के साथ काफी मस्ती की।

प्रियंका इस शो में अपने शो 'क्वांटिको' का प्रमोशन करने के लिए आई थीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने बारे में काफी सारी बातें भी शेयर की। यह पहली बार था जब प्रियंका ने ऑन स्क्रीन उनके शो पर टकीला का शॉट लगाया। इस दौरान शो की एंकर एलेन ने उनसे यह घटिया मज़ाक किया हैं। एलेन  ने प्रियंका से पूछा 'हाथ हिलाते हुए' वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता कैसे जीत गई। एलेन ने उके यह हाथ हिलाने की तुलना किसी लाइट बल्ब से की।
एलेन बता रही थी कि किस तरह से हॉलीवुड उनकी खूबसूरती और प्रतिभा से प्रभावित है। उन्होंने कहा' 'लोग बहुत उत्साहित थे क्योंकि आप खूबसूरत हो और एक्ट भी कर सकती हो।' जिस पर प्रियंका ने जवाब दिया 'ऐसा नहीं होता है।

'प्रियंका का यह कमेंट जो कि मजाकिया था, उसने होस्ट को छेड़ दिया और उसने फिर से प्रियंका का मजाक बनाते हुए कहा, 'यह अक्सर नहीं होता है, हमेशा होता है। मैं केवल वही कॉम्प्लीमेंट दे रही हूं जो मुझे देना चाहिए।' प्रियंका ने सभी बातें मजाकिया तौर पर ही ली और पूरी समय हंसती रहीं, लेकिन एलेन के इस तरह के घटिया मजाक से प्रशंसक निराश थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -