प्रियंका ने शेयर की अपनी लाडो की खूबसूरत तस्वीर, फैंस भी कर रहे तारीफ
प्रियंका ने शेयर की अपनी लाडो की खूबसूरत तस्वीर, फैंस भी कर रहे तारीफ
Share:

हॉलीवुड और बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की जिंदगी में बेटी मालती मैरी के आगमन से खुशियों में चार-चांद लग चुके है। दोनों अपनी बेटी का खूब ख्याल रखते हैं और हर लम्हें को खास पल की तरह ही जी रहे है। प्रियंका ने अभी तक अपनी लाडो का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है, लेकिन उसकी खूबसूरत झलकिया फैंस के साथ जरूर साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी नन्हीं परी की एक लेटेस्ट फोटोज साझा की है, इसमें वह अपनी नानी की गोद में नजर आ रही हैं। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे है।

प्रियंका चोपड़ा ने ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा की है, इसमें मालती अपनी नानी की गोद में फूलों की ओर निहारती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच मालती टॉप के साथ मल्टीकलर स्कर्ट में बहुत प्यारी लग रही हैं और बालों पर उन्होंने पर्पल हैडबैंड लगाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा- लव यू छोटी नानी।

प्रियंका की लाडली की ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल होने लगी है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी वर्ष जनवरी में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का अपनी जिंदगी में स्वागत किया। एक्ट्रेस ने सेरोगेसी के माध्यम से बेटी को जन्म दिया है। 

रिस्की ड्रेस में काइली जेनर ने दिखा दिया अपना अंग-अंग, फैंस भी हुए दंग

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे इगी पॉप

'प्लेन में दिया धक्का, मुझ पर गिराई बियर' Angelina Jolie ने लगाए इस अभिनेता पर संगीन आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -