ब्लैक आउटफिट में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग
ब्लैक आउटफिट में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग
Share:

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा हो अपनी फोटोज के कारण से चर्चा में रहती हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न ड्रेस तक वह हर आउटफिट में सोशल मीडिया पर आग लगा देती है। हाल ही में प्रियंका की कुछ फोटोज सामने आईं जिसमें उनका स्टनिंग लुक दिखाई दे रहा है। दरअसल,प्रिंयका हाल ही में एक जूलरी ब्रांड के फोटोशूट के लिए रोम में थीं। अब उनके इस शूट की बिहाइंड द सीन्स की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। 

इन तस्वीरों को बिजनेसमैन जेसी बेबिन ने इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो प्रियंका ब्लैक कलर की आउटफिट में परफेक्ट फिगर फ्लाॅन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने बालों का मैसी बन बनाया है। वहीं मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बनाने का काम कर रहे है। इसके साथ ही प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहन रखा है जो कि उनके इस किलर लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। तस्वीरों में प्रियंका कभी खिलखिलाती  हुई नज़र आ रही हैं तो कभी फोन में बिजी नजर आ रही हैं। 

जेसी बेबिन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी इन फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ''हमने Bvlgari 2022 ब्रांड वीक की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा और लीजा की मेजबानी और जश्न मनाने के लिए एक कमाल का रोमन वीक बिताया।''

प्रियंका चोपड़ा बीते लंबे समय से मेरी दोस्त हैं, पहले TAG Heuer के दिनों में और अब Bulgari ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर। फैंस प्रियंका की इन फोटोज को बहुत पसंद कर रहे हैं। वर्कफ़्रंट के बारें के बात की जाए तो प्रियंका  पिछली बार फिल्म The Matrix Resurrections में दिखाई दी थी। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ‘टेक्सट फॉर यू’ नज़र आने वाली है। इसके अलावा वह आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर डायरेक्शन में बनने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी।

किम कार्दशियन ने शेयर की ऐसी तस्वीर की उड़ गए फैंस के होश

न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक बार फिर नज़र आई बेला हदीद

Meghan Markle के साथ सोने का दावा करने वाले इस शख्स को मिला लाखों का ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -