‘इच्छाधारी प्रियंका' का धमाल......
‘इच्छाधारी प्रियंका' का धमाल......
Share:

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित जो कि अनगिनत सफलतम भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी है. खबरों के मुताबिक प्रियंका जो कि हमे फेमस भोजपुरी वीडियो 'लालीपॉप लागेलू' में भी नजर आ चुकी है. बता दे कि उन्हें बेस्ट न्यूकमर एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है। प्रियंका भोजपुरी फिल्मों की महंगी एक्ट्रेसेज में शामिल हैं।

फिल्म 'जीना तेरी गली में' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली इस भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका ने साबित कर दिया था कि वो इस इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली हैं। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने साल 2013 में भोजपुरी फिल्म में डेब्यू किया था। फिल्म 'जीना तेरी गली में' उनके अपोजिट भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू थे।

प्रियंका वैसे तो यूपी के जौनपुर की रहने वाली हैं। प्रियंका भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', खेसारी समेत कई एक्टर्स के साथ स्क्रिन पर आ चुकी हैं। प्रियंका ने बताया कि उनका जन्म अहमदाबाद में हुआ है। लिहाजा, उन्हें भोजपुरी नहीं आती। गुजरात में रहने के चलते वे गुजराती बहुत अच्छी बोल लेती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -