प्रियंका ने मनाया माँ का बर्थडे
प्रियंका ने मनाया माँ का बर्थडे
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो की अभी हाल फ़िलहाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिका से शुरुआत कर रही हैं। सुनने में आया है कि बॉलीवुड से हॉलीवुड में एंट्री करने वाली प्रियंका चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' पर भी काफी विवाद सामने आया था अभी चर्चा है कि बॉलीवुड की यह खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मैक्सिम इंडिया मैग्जीन ने हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड चुना है।

अभी प्रियंका के बारे में सुनने में आया है कि वह अभी तो हाल फ़िलहाल हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के प्रमोशन से समय निकालकर प्रियंका ने मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने टि्वटर पर अपने फैन्स के साथ इन पलों को साझा किया।

प्रियंका ने लिखा 'बर्थडे नाइट इन लंदन टाउन... लव यू!' बता दे कि मैक्सिम इंडिया मैग्जीन अपने जून/जुलाई एडिशन के कवर पेज पर प्रियंका का लुक दिखाया है। इसकी जानकारी प्रियंका ने ट्विटर के जरिए दी है। बता दें कि इस कैटेगरी में 100 महिलाएं थी, उनमें प्रियंका टॉप पर रहीं। गौर हो कि साल 2011-2013 में भी मैक्सिम इंडिया मैग्जीन ने प्रियंका चोपड़ा को हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड से नवाजा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -