जिसके लिए तोड़ा मां से संबंध, उसी ने दिया दुख...
जिसके लिए तोड़ा मां से संबंध, उसी ने दिया दुख...
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रियंका कपूर आत्महत्या मसले को लेकर यह बात सामने आई है कि प्रियंका अपने पति नितिन चावला द्वारा मारपीट किए जाने और उसे छोड़े जाने से दुखी थी। इस मामले में प्रियंका द्वारा लिखा गया सुसाईड नोट मिला है। जिसमें कई जानकारियां दी हुई हैं। प्रियंका के पति नितिन चावला को लेकर सुसाईड नोट में प्रियंका ने लिखा था कि उसने नितिन से इसलिए शादी की क्योंकि उसने कहा था कि वह उससे प्यार करता है और शादी के बाद उसे बहुत खुश रखेगा। उसने लिखा कि नितिन पर मुंबई में एक माॅडल के साथ रेप का केस चल रहा है।

यही नहीं उसके साथ शादी करने के एक माह बाद ही उसने उसे मारना और पीटना प्रारंभ कर दिया। जिसके कारण वह मानसिक तनाव झेल रही थी। उसने उसे घर खाली करने के लिए भी कहा ऐसे में उसके पास कोई और चारा नहीं है। उल्लेखनीय है कि नितिन चावला कई पबों का मालिक है। वह करोड़पति उद्योगपति है।

उसकी भेंट नितिन चावला से अप्रैल 2015 में हुई थी। वह पहले से ही विवाहित था। जिससे उसकी दो संतानें थीं। मगर उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद 6 जनवरी वर्ष 2016 को नितिन और प्रियंका ने प्रेम विवाह कर लिया। मगर विवाह के एक माह बाद ही उसने मारपीट प्रारंभ कर दी।

उसने लिखा कि इस व्यक्ति के लिए उसने अपनी मां से संबंध भी खत्म कर लिए थे वह सबसे ज़्यादा स्वार्थी था। प्रियंका को लेकर जानकारी मिली है कि वह एक खुशदिल थी और खुले विचारों की थी मगर वह माॅडलिंग में अपना कैरियर बनाना चाहती थी। बाद में उसने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की और उसमें अच्छा कार्य करने लगी थी। उसने नितिन के साथ अपने रिश्ते के चलते आत्महत्या कर ली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -