साक्षी से पहले प्रियंका थी धोनी का प्यार
साक्षी से पहले प्रियंका थी धोनी का प्यार
Share:

कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी भले ही आज साक्षी है, लेकिन उससे पहले उनकी जिंदगी में कोई और लड़की थी। धोनी की जिंदगी में कोई और लड़की थी, इस बात का जिक्र उन पर बन रही बायोपिक में किया गया है। एम एस धोनी- अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह निभा रहे है।

इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने से पहले धोनी जिस लड़की से बेहद प्यार करते थे, उसका नाम प्रियंका झा था। धोनी प्रियंका से शादी भी करना चाहते थे। इस लव स्टोरी के दौरान ही उनका सेलेक्शन टीम इंडिया के लिए हुआ था। 2003-04 में धोनी ने तीन देशों की सीरीज में बेहतरीन परफॉर्म किया। धीरे-धीरे धोनी क्रिकेट में बिजी हो गए है।

इसी दौरान जब वो विदेश यात्रा पर गए, तो लौटने के बाद उन्हें पता चला कि एक रोड एक्सीडेंट में प्रियंका की मौत हो गई। इन यादों से बाहर निकलने के लिए धोनी पूरी तरह से क्रिकेट में रम गए। इसके बाद 2005 में उन्होने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया। धोनी पर बन रही बायोपिक 30 सिंतबर को रिलीज होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -