बालासाहेब द्वारा दिए गए अधिकार को कमज़ोर कर रही भाजपा सरकार - प्रियंका गाँधी
बालासाहेब द्वारा दिए गए अधिकार को कमज़ोर कर रही भाजपा सरकार - प्रियंका गाँधी
Share:

नई दिल्ली: पद्दोनति में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरना आरंभ कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केंद्र पर हमला बोला है। प्रियंका ने लिखा कि पहले भाजपा ने दलित आदिवासियों पर होने वाले जुल्म के खिलाफ बने कानून को कमजोर किया और अब उनके बराबरी के अधिकार को कमजोर कर रही है।

ट्विटर के माध्यम से प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार का आरक्षण समाप्त करने के तरीके को भी बताया। प्रियंका ने लिखा, ‘RSS वाले लगातार आरक्षण के खिलाफ बयान देते हैं। फिर उत्तराखंड की भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालती है कि आरक्षण के मौलिक अधिकार को खत्म कर दिया जाए और उसके बाद यूपी सरकार भी नियमों से छेड़छाड़ शुरू कर देती है’।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा कि भाजपा ने पहले दलित आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बने कानून को कमजोर करने की कोशिश की और अब संविधान और बाबासाहेब द्वारा दिए बराबरी के अधिकार को कमजोर कर रही है।  आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र में भी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर चुके हैं।

आरक्षण को लेकर लोकसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- मनुवाद को मानती है मोदी सरकार

OMG ! सूर्य की तरफ NASA ने रवाना किया ऑर्बिटर, अब खुलेंगे कई राज़

एक बार फिर विवादों में फंसे आकाश विजयवर्गीय, मनीष मामा को लेकर बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -