सोलन से चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका वाड्रा, अगले हफ्ते पहुंचेंगी हिमाचल
सोलन से चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका वाड्रा, अगले हफ्ते पहुंचेंगी हिमाचल
Share:

शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले सप्ताह हिमाचल प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गांधी, सोलन में रैली के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगी। वे इन दिनों पहाड़ी राज्य में डेरा हुए हैं। AICC के सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया है कि प्रियंका 10 अक्टूबर को सोलन में एक रैली के जरिए चुनावी बिगुल फूंकेंगी। रैली थोड़ो मैदान में हो सकती है, जहां मई 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारी भीड़ को संबोधित किया था।

कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में लगे हुए हैं, इस कारण प्रियंका प्रचार अभियान की कमान संभाल रही हैं। वरिष्ठ नेताओं को उम्मीद है कि वह राज्य में पीएम मोदी की लोकप्रियता की बराबरी करेंगी। AICC सचिव रघुबीर सिंह बाली ने कहा है कि, 'हिमाचल प्रदेश प्रियंका गांधी का दूसरा घर है। वे करीब हर तीन महीने में यहां आती रहती हैं। उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह पैदा होगा और पूरे सूबे में सकारात्मक संदेश जाएगा।'

सूत्रों ने बताया है कि प्रियंका का प्लान हिमाचल के चार संसदीय क्षेत्रों में से प्रत्येक में कम से कम एक बड़ी रैली को संबोधित करने का है। सोलन में होने वाली रैली शिमला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा सीटों के साथ-साथ सोलन जिले के क्षेत्रों को भी टारगेट करेगी। सोलन रैली के बाद प्रियंका इसी प्रकार की रैलियां जिला मुख्यालय- मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में भी करेंगी।

'हम राम-कृष्ण को नहीं मानेंगे..', लोगों को ये क्या शपथ दिला रहे केजरीवाल के मंत्री ? Video

'सरकार के पाप का घड़ा अब भर चुका', साधुओं की पिटाई पर इस नेता का आया बड़ा बयान

शराब घोटाले पर ED की छापेमारी से भड़के केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को खुद दे डाली क्लीन चिट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -