प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- झूठे प्रचार और धमकियों से नहीं डरते किसान
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- झूठे प्रचार और धमकियों से नहीं डरते किसान
Share:

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के मौके पर ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी किसानों की संपत्ति जब्त करने की धमकी दी थी, किन्तु आज़ाद भारत के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की अगुवाई में किसान डिगे नहीं और सत्याग्रह की जीत हुई थी। 

प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'बारडोली के किसानों को अंग्रेजों ने संपत्ति कुर्की जैसी तमाम धमकियां दी लेकिन सरदार पटेल जी के नेतृत्व में किसान डिगे नहीं और सत्याग्रह की जीत हुई। सरदार पटेल जी की पुण्यतिथि पर आज इस सरकार को बताने की जरूरत है कि किसान झूठे प्रचार और धमकियों से नहीं डरते। जय हिंद जय किसान'

बता दें कि इससे 2 दिन पहले ही प्रियंका गांधी का भगवा अवतार सामने आया था। दरअसल, कांग्रेस के यूपी कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमे प्रियंका गांधी माथे पर तिलक, हाथ में कलावा और भगवा रंग की साड़ी पहने नज़र आ रहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस और प्रियंका गांधी की ये तैयारी 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए है। 

बोको हराम सशस्त्र समूह ने ली नाइजर के खूनी हमले की जिम्मेदारी

रूसी रासायनिक हथियार विशेषज्ञों ने अलेक्सी नवालनी को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

10 बड़े किसान संगठनों ने कृषि कानूनों को बताया सही, कृषि मंत्री को सौंपा समर्थन पत्र

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -