'मेरा भाई अकेला बैठा था, मैंने उसका सामान पैक किया..', वायनाड में प्रियंका गांधी की इमोशनल स्पीच
'मेरा भाई अकेला बैठा था, मैंने उसका सामान पैक किया..', वायनाड में प्रियंका गांधी की इमोशनल स्पीच
Share:

कोच्ची: अपनी लोकसभा सदस्यता गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली दफा वायनाड पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वायनाड पहुंची हैं। यहाँ प्रियंका ने वायनाड की जनता के सामने इमोशनल स्पीच देते हुए कहा है कि मेरा भाई इस दुनिया का सबसे सच्चा शख्स है, जो खुलकर बोलता है और किसी से नहीं डरता। वायनाड की जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि सत्ता की ताकत उसे (राहुल को) हटाने का प्रयास कर रही है, मगर वो डटा हुआ है। वो तो आपके संघर्ष को समझता है, आपके लिए काम किया है, आपके साथ खड़ा रहा है। 

प्रियंका ने राहुल का दर्द सुनाते हुए एक किस्सा भी साझा किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि जब राहुल की लोकसभा सदस्यता चली गई थी, तो वे वायनाड में अपना सामान पैक करने के लिए आए थे। प्रियंका ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मैंने खुद अपने भाई का सामान पैक किया था। मेरे पास तो मदद के लिए मेरा पति, बच्चे हैं, लेकिन वो (राहुल) अकेला बैठा हुआ था। बता दें कि, एक तरफ जहाँ प्रियंका ने वायनाड में भावुक स्पीच दी, तो वहीं राहुल गांधी ने भी वहां की जनता के सामने अपनी बात रखी। राहुल ने यहां के लोगों को अपना परिवार बताते हुए, जोर देकर कहा कि इनके साथ अलग लगाव है। 

राहुल गांधी ने कहा कि चार वर्ष पूर्व जब मैं यहां आया था और आपका सांसद बना था, उस समय यहाँ प्रचार करने का तरीका बिल्कुल अलग था। किसी सामान्य प्रचार में तो हम नीतियों पर बात करते हैं, मगर जब मैंने यहां प्रचार किया, तो लगा जैसे अपने परिवार के बीच आया हूं। मैं केरल से नहीं हूं, किन्तु मुझे आपका ऐसा प्यार मिला कि मानो मैं आपका ही भाई या बेटा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि, मुझे इस बात का अहसास है कि एक सांसद होने के क्या मायने होते हैं। आपको लोगों के दिल को छूना होता है, उन्हें समान तौर पर सम्मान देना चाहिए। जनता का प्रतिनिधित्व करना बड़ी बात होती है, ऐसा करने के लिए उनके संघर्षों को समझना आवश्यक है। वायनाड में केंद्र पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि सांसद तो केवल एक टैग है, एक पद है। लेकिन, उन्हें वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से कोई नहीं रोक सकता है। वे यहां के लोगों के लिए सदैव लड़ते रहेंगे। 

'भारत में लोकतंत्र की हत्या केवल एक ही बार हुई..', सोनिया गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

‘स्वातंत्र्यवीर गौरव दिवस’! वीर सावरकर की जयंती को धूमधाम से मनाएगी शिंदे सरकार

'2024 में 300+ सीट जीतकर तीसरी बार PM बनेंगे मोदी..', अमित शाह ने अभी से कर दी भविष्यवाणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -