कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर प्रियंका का भी रोल, पर्दे के पीछे से रख रहीं पैनी नज़र
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर प्रियंका का भी रोल, पर्दे के पीछे से रख रहीं पैनी नज़र
Share:

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अपने आप में काफी खास हैं, क्योंकि लगभग 20 वर्ष बाद ऐसा हो रहा है कि कोई गांधी परिवार से इस दौड़ में शामिल नहीं है। मगर, इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनावों में गांधी परिवार का लेना-देना नहीं है। जनता की धारणा के विपरीत प्रियंका गांधी वाड्रा इस चुनाव में काफी दिलचस्पी ले रही हैं। यह जानकारी सूत्रों के जरिए पता चली है। बता दें कि राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के पद से 2 बार लोकसभा में पार्टी को मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद त्यागपत्र दे दिया था। 

इस बार राहुल ने पार्टी प्रमुख चुने जाने के लिए चुनाव को जरूरी बताया है। यही नहीं राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को भी इस चुनाव से दूर रहने के लिए कहा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि हम चाहते हैं कि पार्टी में जो भी परिवर्तन हों, वह सकारात्मक दिशा में हों। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अध्यक्ष चुनाव पर पैनी नजर रख रही हैं। वह चाहती हैं कि पार्टी की बागडौर किसी योग्य व्यक्ति के हाथ में जाना चाहिए। राजस्थान में हुए सियासी हंगामे के बाद अध्यक्ष के चुनाव में मुश्किलें पैदा हो गई हैं। इससे पहले अशोक गहलोत को सबसे ताकतवर और गांधी परिवार का वफादार उम्मीदवार माना जा रहा था।

गहलोत को लेकर कांग्रेस काफी सकारात्मक था, क्योंकि वह गांधी परिवार के वफादार हैं और उन्हें सियासत का अच्छा खासा अनुभव भी है। वह शशि थरूर को भी कड़ी टक्कर दे सकते थे। हालांकि, राजस्थान के सियासी बवाल के बाद गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और इस पूरे घटनाक्रम पर माफी मांगी। इस मुलाकात में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

'गांधी परिवार एक्सपायरी ड्रग है', कांग्रेस के नेतृत्व पर CM सरमा ने कसा तंज

'अब छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं', CM नीतीश ने इन लोगों को दी खुली चुनौती

'हमारी सरकार बन गई थी, EC ने यादव-मुस्लिमों के वोट काट दिए..', हार को पचा नहीं पा रहे अखिलेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -