'गांधी परिवार एक्सपायरी ड्रग है', कांग्रेस के नेतृत्व पर CM सरमा ने कसा तंज
'गांधी परिवार एक्सपायरी ड्रग है', कांग्रेस के नेतृत्व पर CM सरमा ने कसा तंज
Share:

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और गांधी परिवार के नेतृत्व पर जोरदार तंज कसा है। जी दरअसल हाल ही में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, 'गांधी परिवार समाप्त हो चुके ड्रग्स हैं।' उन्होंने कहा- 'ये एक्सपायरी ड्रग हैं।' इसके अलावा हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि, 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीति करने के लायक नहीं हैं। उनमें राजनीति को लेकर व्यवस्थित गंभीरता नहीं है, वह बिना जिम्मेदारी के सत्ता हासिल करना चाहते हैं और मुझे कहीं से वह राजनीति के लिए फिट नहीं लगते हैं।'

आज इस कवच, मंत्र और आरती से करने माँ स्कंदमाता को खुश

इसके अलावा उन्होंने कहा, 'भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनावों में बहुत बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा। कांग्रेस अभी भी महसूस करती है कि यह सत्ताधारी पार्टी है और कि भाजपा ने इनसे सत्ता हड़प ली है। कांग्रेस को अपनी ये सोच बदलनी होगी। लोकतंत्र के विपक्षी दलों की अहम भूमिका होती है लेकिन कांग्रेस विपक्ष में काम करना नहीं सीख पा रही है।' आपको बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा जो दो दशकों से अधिक वक्त तक कांग्रेस में रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि, 'जब वह कांग्रेस में थे को उन्होंने पार्टी के नेतृत्व से कहा था कि वे बिना किसी सुधार के पूर्वोत्तर को खो देंगे।'

'अब छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं', CM नीतीश ने इन लोगों को दी खुली चुनौती

आपको बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा 2015 में बीजेपी में शामिल हुए थे। जी हाँ और अब हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''राहुल गांधी पर एक राजनेता के रूप बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। वह एक अहंकारी आदमी की तरह बर्ताव करते हैं। पहली बात यह है कि राहुल गांधी राजनीति के लिए फिट नहीं हैं। संभवत, उन्हें जो काम नहीं करना चाहिए, वह वही कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी बीच-बीच में एक बैठक छोड़कर जॉगिंग और वर्कआउट के लिए चले जाते हैं, या अचानक किसी दूसरे कमरे में जा सकते हैं और आधे घंटे बाद आ सकते हैं।''

Ind Vs Sa: टीम इंडिया को मिला बुमराह का विकल्प, BCCI ने इस गेंदबाज़ पर जताया भरोसा

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस आज, जानिए इस दिन का महत्त्व और इतिहास

शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -