'हमारी सरकार बन गई थी, EC ने यादव-मुस्लिमों के वोट काट दिए..', हार को पचा नहीं पा रहे अखिलेश
'हमारी सरकार बन गई थी, EC ने यादव-मुस्लिमों के वोट काट दिए..', हार को पचा नहीं पा रहे अखिलेश
Share:

लखनऊ: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के कई नेता, खुद को प्रधानमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार मान रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इशारों-इशारों में यह साफ़ कर दिया है कि वह पीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। यह बयान उन्होंने लखनऊ में गुरुवार (29 सितंबर 2022) को सपा के दो दिन के सम्मेलन की शुरुआत करने के बाद दिया है। इस दौरान अखिलेश ने यह भी कहा कि वह भाजपा को मात देने के लिए अहम भूमिका निभाना चाहते हैं।

 

इसके साथ ही अखिलेश ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, 'ये लड़ाई बड़ी है। हमारा पीएम पद पर पहुँचने का कोई सपना नहीं है। समाजवादियों का सिर्फ एक ही सपना है, समाज को बाँटने वाली ताकतों को बाहर निकालना।' अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'भले ही सपा हाल के चुनावों में हार गई हो, मगर इन परिणामों ने साफ कर दिया है कि यूपी में केवल समाजवादी पार्टी ही है, जो भाजपा को हरा सकती है।' सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव का वीडियो भी साझा किया है।

इस वीडियो में अखिलेश कह रहे हैं कि, 'सरकार जो बनी है ये जनता की बनाई हुई नहीं है, ये सरकार इन्होने आपसे छीनी है। जनता को भी भरोसा नहीं हुआ कि ये सरकार कैसे बन गई। यूपी में समाजवादियों की सरकार बन गई थी, मगर पूरी की पूरी मशीनरी लगाकर आपकी सरकार छीन ली गई। जिससे हमें सबसे अधिक उम्मीद थी उस चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर सपा के वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए। जानबूझ कर हमारे यादव और मुस्लिमों के वोट कम कर दिए। जाँच करके देख लें तो, पता चल जाएगा कि 20-20 हज़ार वोट हमारे वहाँ से जानबूझ कर उड़ा दिए गए।'

बता दें कि अखिलेश यादव को आज (29 सितंबर 2022) लगातार तीसरी बार निर्विरोध सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की है।'

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अब खड़गे की एंट्री, गांधी परिवार को मिला एक और 'वफादार' उम्मीदवार

'पूर्व की सरकारें आतंकियों को च्यवनप्राश खिलाती थीं..', PFI बैन पर साध्वी प्राची के बोल

ड्राइवर साफ़ कर रहा था अपनी गाडी, फिर घटी ऐसी घटना

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -