आज मुजफ्फरपुर में किसान महासभा करेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी के पहुंचने का इंतजार
आज मुजफ्फरपुर में किसान महासभा करेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी के पहुंचने का इंतजार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही किसान महापंचायत में वक्ताओं ने तीन कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व सांसद संजय कपूर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया त्रिनेत्र ने पंचायत में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं पंचायत में रागिनी का भी कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही मौके पर भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात हैं। पंचायत में प्रियंका गांधी के आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले ही महासभा में किसानों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई है। कुछ ही देर में प्रियंका गांधी भी मुजफ्फरनगर पहुंच जाएंगी। जिले में प्रियंका गांधी की पहली रैली बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली है। किसान पंचायत के नाम से होने वाली इस रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को रैली स्थल का मुआयना किया था। 

वहीं रैली के संयोजक पूर्व MLA पंकज मलिक और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक दिन-रात जुटे थे। पार्टी हाईकमान ने जिले के सभी नेताओं को रैली को सफल बनाने की अपील की थी। खास बात यह है कि गुटबाजी से ऊपर उठकर सभी पदाधिकारी रैली के लिए बसों का प्रबंध कराने में लगे रहे। 

पहले तुड़वाया मंदिर फिर भक्ति दिखाने की होड़ में हनुमान चालीसा कर रहे AAP नेता

काबुल में फिर हुए दो धमाके, 2 लोगों की गई जान

तुर्की पुलिस ने इस्तांबुल में 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -