आज से तीन दिनी यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी, चुनावी कार्यक्रमों में होंगी शामिल
आज से तीन दिनी यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी, चुनावी कार्यक्रमों में होंगी शामिल
Share:

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तरप्रदेश के तीन दिन के दौरे पर बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगी। अमौसी एयरपोर्ट से वह कार से अमेठी जाएंगी। बुधवार को वे अमेठी और गुरुवार को रायबरेली में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 29 मार्च को प्रियंका अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करके रोड शो करेंगी।

लोकसभा चुनाव: टीडीपी, सीपीआई और टीजेएस की बड़ी घोषणा, तेलंगाना में देंगे कांग्रेस को समर्थन

ऐसा होगा प्रियंका का दौरा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी के एएच इंटर कॉलेज में प्रियंका कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके साथ ही, कुछ संगठनों के लोगों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है। प्रियंका रात्रि विश्राम रायबरेली में करेंगी। 28 मार्च की सुबह रायबरेली में प्रियंका कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। दिन भर वह कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के साथ मीटिंग करेंगी। उनका रात्रि विश्राम यहीं होगा।

लोकसभा चुनाव: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की बड़ी कामयाबी, मतदान से पहले ही जीत ली दो सीट

अयोध्या भी जाएंगी प्रियंका 

जानकारी के मुताबिक 29 मार्च को वह अयोध्या के लिए रवाना होंगी। अयोध्या में वह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रहेंगी। इस दौरान उनका रोड शो भी होगा। दो जगह नुक्कड़ सभा को संबोधित भी करेंगी। प्रियंका गांधी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना भी करेंगी। इस दौरान उनका संतों से भी मिलने का कार्यक्रम है। शाम 7 बजे प्रियंका अयोध्या से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। रात्रि 9.50 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। 

प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा - अयोध्या क्यों नहीं जाते आप ?

लोकसभा चुनाव: शरद पवार की प्रोफाइल से छेड़छाड़, विकिपीडिया पर बताया सबसे भ्रष्ट नेता

लोकसभा चुनाव: भाजपा के दिवंगत नेता अनंत कुमार की पत्नी को नहीं मिला टिकट, जताई हैरानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -