उज्जैन पहुंचीं प्रियंका गांधी, बाबा महाकाल के मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
उज्जैन पहुंचीं प्रियंका गांधी, बाबा महाकाल के मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
Share:

उज्जैन : कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उज्जैन पहुंचीं। यहां बाबा महाकाल के मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। प्रियंका आज रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम को वे इंदौर में रोड शो भी करेंगी। प्रियंका गांधी इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचीं। 

ममता के गढ़ में अमित शाह की ललकार, कहा- 'दीदी' कर सको तो कर लो गिरफ्तार

शाम को इंदौर में करेंगी रोड-शो 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी अगवानी की। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से पंचामृत पूजन कराया। शाम को इंदौर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। यहां करीब 4 किलोमीटर का रोड शो होगा। इस पूरे क्षेत्र को कांग्रेसियों ने झंडे बैनरों से पाट दिया। एसपीजी ने कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए कि किसी भी स्वागत मंच पर बलून नहीं लगाया जाए। कोई भी आतिशबाजी न करे।

लोकसभा चुनाव: सनी देओल की गाड़ी का एक्सीडेंट, प्रचार के लिए निकला था कफीला

निर्देशों का होगा पालन 

इंदौर में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने मंच लगाने वाले सभी नेताओं से कहा वे एसपीजी के निर्देशों का पालन करें। कांग्रेस नेता रोड शो में साथ चलेंगे प्रदेश महामंत्री और चुनाव संचालक अरविंद बागड़ी ने बताया रोड शो की तैयारियों को लेकर रविवार को मुख्य चुनाव कार्यालय पर बैठक हुई।

3 साल की बच्ची के साथ टॉयलेट में हुआ रेप, जारी है विरोध प्रदर्शन

आज विजय संकल्प रैली के अंतर्गत, हिमाचल के सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

हर घोटाले पर कांग्रेस कहती है हुआ तो हुआ, पर जनता कह रही है अब बहुत हुआ - पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -