प्रियंका ने 12 साल के बाद किससे कहा 'मुझसे शादी...'
प्रियंका ने 12 साल के बाद किससे कहा 'मुझसे शादी...'
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्क्रीन पर धूम मचा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कौन नही जानता है. अभी वैसे भी देखा जाए तो यह एक्ट्रेस हाल-फिलहाल हॉलीवुड शो और कई सारे एन्डॉर्समेंट के शूटिंग में बिजी हैं. हमें ये बताने की जरूरत नहीं कि प्रियंका चोपड़ा आज क्या हैं और आज से पहले वो क्या थीं. अब हमे प्रियंका के बारे में कुछ सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड की यह खूबसूरत व दिलकश अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड कलाकारों ह्यूग जैकमेन, उनकी पत्नी डेबोरा-ली और सलमा हायक के साथ एक गरीबी उन्मूलन समारोह की मेजबानी करेंगी।

क्या आपको प्रियंका चोपड़ा की सफलतम फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के बारे में पता है, यह फिल्म 30 जुलाई 2004 को रिलीज हुई थी व फिल्म में हमे प्रियंका के साथ साथ अभिनेता अक्षय कुमार व सलमान खान नजर आए थे. तथा हिंदी फिल्म-जगत में अपनी रिलीज के 12 साल पूरे कर चुकी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के बारे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से है।

प्रियंका ने फिल्म के सह-कलाकार सलमान खान और अक्षय कुमार का भी धन्यवाद किया। यह फिल्म डेविड धवन द्वारा निर्देशित थी। प्रियंका ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर अपनी 2004 की फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'अभी भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। मुझसे शादी करोगी को 12 साल। फिल्म पसंद करने वालों को धन्यवाद। सलमान, अक्षय, डेविड साहब, साजिद, अमरीश पुरी और सभी इसमें शामिल हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -