बाफ्टा फिल्म अवार्ड 2021 के लिए प्रियंका ने अपनाया यह लुक, शेयर की तस्वीरें
बाफ्टा फिल्म अवार्ड 2021 के लिए प्रियंका ने अपनाया यह लुक, शेयर की तस्वीरें
Share:

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता। प्रियंका ने अपने काम से अपना नाम बनाया है और आज वह लाखों दिलों में बसी हैं। वैसे हाल ही में उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड्स 2021 के रेड कार्पेट पर देखा गयाल यहाँ उनके साथ यूज़ ग्रांट, टॉम हिडलस्टोन, असिम चौधरी जैसे लोकप्रिय कलाकार और गायक भी पहुंचे थे। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर बाफ्टा फिल्म अवार्ड 2021 के रेड कार्पेट के लिए अपना लुक शेयर किया है जो लोगों के दिलों में बस गया है। आप देख सकते हैं प्रियंका कितनी गजब नजर आ रहीं हैं।

 

वैसे मिली जानकारी के तहत प्रियंका चोपड़ा दो कैटेगरी में अवार्ड के लिए दावेदार है। जी दरअसल उनकी फिल्म 'द वाइट टाइगर' के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया है और आदर्श गौरव भी फिल्म में बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में दावेदार हैं। आपको याद हो तो इस फिल्म में राजकुमार राव की भी अहम भूमिका थी। इसके अलावा इस फिल्म के निर्देशक रहीम बहरानी स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। बीते दिनों ही प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2021 के लिए अपने पति निक जोनास के साथ नॉमिनी की घोषणा की थी।

अब इस बार का अवार्ड वर्चुअली आयोजित किया गया है और कुल 17 अवार्ड घोषित किए जाएंगे। खबरों के अनुसार फिल्म निर्देशक आंग ली को फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि बाफ्टा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है, 'क्योंकि हम एक्चुअल रेड कार्पेट नहीं कर सकते, इसलिए इस वर्ष आप देखिए वर्चुअली। रेड कारपेट पर कौन-कौन चलने वाला है।' प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करें तो वह जल्द ही नयी फिल्मों में दिखाई देंगी जो उनके पास कतार में हैं।

दिल्ली में हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस

फ्लिपकार्ट ने आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए अडानी समूह के साथ किया रणनीतिक गठजोड़

सुशील चंद्रा होंगे देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 13 अप्रैल को संभाल सकते हैं पदभार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -