बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के बाद अब देखिये प्रियंका का यह अवतार
बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के बाद अब देखिये प्रियंका का यह अवतार
Share:

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की जितनी तारीफ करे कम है. वे बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड की नामचीन हस्तियों में भी शुमार हो चुकी है. ऐसे में अब एक बार फिर से अभिनेत्री प्रियंका के चर्चे सुनने को मिल रहे है. खबरों के मुताबिक देखा जाए तो प्रियंका जो की बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपने पैर पसार चुकी है व सिनेमा के जरिए दुनिया जीतने की चाह में प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वो सब कुछ कर रही है जिससे उसकी हर जगह तूती बोले।

बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के बाद अब अभिनेत्री ने मराठी फिल्मों में भी अपना कदम रख दिया है और अपने प्रोडकशन की पहली मराठी ' वेंटिलेटर' के गणपति सॉन्ग को ट्विटर के जरिए लॉन्च किया। प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मिल कर कुछ समय पहले पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है जिसकी पहली फिल्म ' बम बम बोल रहा है काशी ' भोजपुरी में रिलीज होकर अच्छी चली थी।

अब उनकी दूसरी फिल्म 'वेंटिलेटर' मराठी में है जिसे 'फरारी की सवारी' बनाने वाले राजेश मापुस्कर निर्देशित कर रहे हैं। आने वाले गणेशोत्सव को देखते हुए प्रियंका ने ट्विटर के जरिए फिल्म के एक गाने को लॉन्च किया। ' या रे या सा रे या ...' बोल का ये गाना एक हाई एनर्जी डांस नंबर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -