करण जौहर को देखते ही प्रियंका चोपड़ा ने लगा लिया गले, वायरल हुआ VIDEO
करण जौहर को देखते ही प्रियंका चोपड़ा ने लगा लिया गले, वायरल हुआ VIDEO
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर फिल्मनिर्माता करण जौहर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार की रात NMACC में एक दूसरे से गले मिले। प्रियंका चोपड़ा एवं करण जौहर के रिश्ते हमेशा ही ख़बरों में रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के चलते जब प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कैसे बॉलीवुड के डर्टी पॉलिटिक्स के चलते उन्हें यह इंडस्ट्री छोड़कर हॉलीवुड जाना तो वह अचानक ख़बरों में आ गई थीं।

प्रियंका चोपड़ा के बयान के पश्चात् लोगों ने तुरंत इसे उनके और करण जौहर के रिश्तों के साथ जोड़कर देखा। सोशल मीडिया पर किसी ने प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़कर हॉलीवुड जाने के निर्णय का समर्थन किया तो किसी ने उन्हें बॉलीवुड को बुरा भला कहने के लिए ट्रोल किया। मगर कुल मिलाकर यह मुद्दा देखते ही देखते टॉक ऑफ द टाउन बन गया।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जब अपने पति निक जोनस के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) पहुंचीं तो यहां पर उनका आमना-सामना इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्मनिर्माता करण जौहर से हुआ। प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर गले मिले तथा दोनों प्रियंका चोपड़ा बहुत उत्साहित होकर करण से बातें करती दिखाई दी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में आकर सभी को सरप्राइज कर दिया। प्रियंका चोपड़ा का मुख्य फोकस अब हॉलीवुड फिल्मों और वहां के प्रोजेक्ट्स पर ही रहता है। प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट के लिए पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ भारत आईं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से लॉस एंजेलिस में ही रहती हैं।

अब कोरोना ने ख़राब की इस एक्ट्रेस की हालत, वीडियो शेयर कर लोगों को दी ये सलाह

उर्फी का नया लुक देख फैंस को याद आया 'सुतली बम', वीडियो देख हक्के-बक्के रह गए लोग

जल्द ही अपने शो से ब्रेक ले सकते है कपिल शर्मा...!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -