'न्यूटन' की ऑस्कर में एंट्री से प्रियंका और उनकी माँ हुई दुखी...
'न्यूटन' की ऑस्कर में एंट्री से प्रियंका और उनकी माँ हुई दुखी...
Share:

जहां फिल्म 'न्यूटन' की सफलता पर पूरा देश खुश हो रहा है वही सुनने में आया है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस बात से खुश नजर नहीं आ रही है. जी हाँ... हाल ही में फिल्म के लिए प्रियंका ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है जिससे फिल्म मेकर के साथ-साथ फैंस भी निराश हो सकते है. सूत्रों की माने तो फिल्म की ऑस्कर एंट्री से प्रियंका और उनकी माँ मधु चोपड़ा नाखुश है.

दरअसल प्रियंका की एक मराठी फिल्म 'वेटीलेटर' भी ऑस्कर के लिए दावेदारी में शामिल हुई थी लेकिन उस फिल्म को हटाकर 'न्यूटन' ने अपनी जगह बना ली. प्रियंका और उनकी माँ को काफी उम्मींदे थी कि प्रियंका के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'वेंटीलेटर' की ऑस्कर्स में एंट्री होगी. और जैसे ही ऑस्कर के लिए 'न्यूटन' का नाम सामने आया प्रियंका और उनकी माँ के बीच दुःख की लहर दौड़ पड़ी.

सूत्रों की माने तो प्रियंका और उनकी माँ मधु फिल्म 'वेंटीलेटर' का नाम नॉमिनेट किए जाने के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. फिल्म के डायरेक्टर राजेश म्हापुस्कर ने बताया कि, 'ये प्रोजेक्ट प्रियंका के लिए बेहद खास था. पूरी टीम 22 सितंबर को इस फिल्म के ऑस्कर नॉमिनेशन के रिजल्ट का इंतजार कर रही थी. मधु चोपड़ा नतीजे से पहले बेहद एक्साइटेड और नर्वस थीं, लेकिन प्रियंका ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा कि ये फिल्म बेहतरीन है और ये जरूर जीतेगी. लेकिन जैसे ही नतीजे आए, सभी दुखी हो गए.' राजेश ने यह भी बताया कि,' इस फैसले से प्रियंका और भी ज्यादा नाराज होंगी क्योंकि उन्हें कुछ हद तक यकीन था कि फिल्म को ऑस्कर्स में जरूर एंट्री मिलेगी.' वैसे प्रियंका की यह फिल्म 64 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन अवॉर्ड भी जीत चुकी है.

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

ये क्या... फिर से कीकू फंसे बाबा के जाल में

फारूकी को बरी करते हुए कोर्ट ने यह क्या कह दिया?

मैं बच्चों को अकेले ही पाल सकती हूं- मेल बी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -