'उड़ता पंजाब' पर चहकी प्रियंका.....
'उड़ता पंजाब' पर चहकी प्रियंका.....
Share:

सेसंर बोर्ड के चक्रव्यूह में फंसी फिल्म उड़ता पंजाब के फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म को लेकर अपना दर्द फेसबुक पर साझा किया है। अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर उन्होने लिखा कि सेंसरशिप पर सख्त रुख अपनाने के बाद झूठ और आरोपों से असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

अब तो इस फिल्म के समर्थन में पूरा ही बॉलीवुड अनुराग के समर्थन में खड़ा हो गया है. तथा अब सुनने में आ रहा है की इस मामले में अब बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी खुलकर फिल्म का समर्थन किया है. इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि,'प्रजातंत्र में क्रिएटिविटी को रोका नहीं जाना चाहिए।

प्रियंका ने कहा है 'हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई के बाद बोलने और व्यक्त करने की आजादी हासिल की है... डेमोक्रेसी में क्रिएटिविटी पर कोई रोक नहीं होना चाहिए।' 'उड़ता पंजाब' पर रोक के संदर्भ में प्रियंका ने याद किया कि उनकी फिल्म 'जय गंगाजल' पर भी सेंसर बोर्ड की आपत्ति आई थी। उन्होंने कहा 'यह सेंसर नहीं है, इसका काम तो सिर्फ सर्टिफिकेशन का है।' तथा इस तरह से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म उड़ता पंजाब का फूल टू सपोर्ट किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -