बाजीराव मस्तानी के प्रचार के लिए आज मुंबई आएंगी देशी गर्ल
बाजीराव मस्तानी के प्रचार के लिए आज मुंबई आएंगी देशी गर्ल
Share:

इन दिनों अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अाने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रचार के लिए आज मुंबई वापस आएँगी. आपको बता दे कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में है. और प्रियंका की गैरमौजूदगी में दीपिका और रणवीर ही फिल्म का प्रमोशन कर रहे है.

यहाँ तक कि प्रियंका अपनी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी मौजूद नहीं थी. हालाँकि वे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये फिल्म की पूरी टीम के साथ जुडी हुई थी. दरअसल प्रियंका लगातार अपने पहले अमेरिकी शो क्वांटिको कि शूटिंग कर रही है जिसके चलते वो अब तक फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हो सकी है.

आपको बता दे कि फिल्म में प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में है. वही रणवीर बाजीराव बने है और दीपिका बाजीराव की प्रेमिका मस्तानी के किरदार में है. फिल्म का ट्रेलर लोगो को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म ऐतिहासिक कहानी को लिए हुए है. फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -