'एम्मी अवार्ड' के दौरान मंच पर प्रस्तुति देगी प्रियंका
'एम्मी अवार्ड' के दौरान मंच पर प्रस्तुति देगी प्रियंका
Share:

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ चुकी है. दरअसल अमेरिका की 'W' मैगजीन ने प्रियंका को 'हॉलीवुड रॉयल्स' कैटेगरी में शामिल किया है. अब प्रियंका, सिंडी क्रोफोर्ड, क्रिस इवांस, केनी वेस्ट और हेली बेरी के साथ हॉलीवुड रॉयल्टी में शामिल हो गई हैं। 

मैगजीन के एनुअल इश्यू के कवर पर जगह बनाने वाली प्रियंका, टीवी शो 'क्वांटिको' और हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में एक्टिंग की वजह से अमेरिका में भी एक जाना पहचाना नाम हो गयी है. तथा सुनने में आया है कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने की तैयारी में हैं।

खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा 'एम्मी अवार्ड' के दौरान मंच पर प्रस्तुति देती नजर आ सकती हैं। टेलीविजन जगत के सबसे बड़े सम्मान के रूप में गीने जाने वाले 'एम्मी अवार्ड' का समारोह सोमवार को आयोजित होना है। इस बार इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन एक साथ प्रस्तुति दे सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -