प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर 'पीपल्स च्वाइस अवार्ड' के लिए नॉमिनेट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए लगातार दूसरे साल नॉमिनेट किया गया है।  ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अभी मैं सातवें आसमान पर हूं।'

खबरों के मुताबिक, प्रियंका को 'क्वंटिको 2' के लिए फेवरिट ड्रेमेटिक टीवी एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। पिछले साल उनको क्वांटिको के पहले सीजन के लिए अवार्ड मिला था।  इस अवॉर्ड के रेस में प्रियंका के साथ ऐलेना पॉमपयो, कैरी वॉशिंगटन, विओला डेविस, ताराजी पी हेन्सन हैं।  

'क्वांटिको' फेवरेट नेटवर्क टीवी ड्रामा के लिए भी नॉमिनेटेड है।  हाल ही में प्रियंका फोर्ब्स की '10 हाइएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेसेज इन द वर्ल्ड' में 8वें नंबर पर थीं।  प्रियंका अपनी हॉलीवुड की डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' के इंतजार में भी हैं। 

बॉलीवुड सितारों के बुरे वक्त मसीहा थे बाळासाहेब ठाकरे

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -