इस वजह से निक और प्रियंका में आएंगी दूरियां
इस वजह से निक और प्रियंका में आएंगी दूरियां
Share:

अपनी उम्र से कम उम्र के लड़के को डेट कर इन दिनों प्रियंका सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं. प्रियंका (35) इन दिनों हॉलीवुड सिंगर निक जोन्स (25) को डेट कर रही हैं और दोनों को कई जगहों पर साथ में देखा जा चुका है. निक और प्रियंका इस समय गोवा में एन्जॉय कर रहे हैं. आप लोगों को पता ही होगा कि प्रियंका निक को मुंबई अपनी माँ और परिवारवालों से मिलवाने लाई थीं. मुंबई में निक ने प्रियंका की माँ और उनके साथ डिनर भी किया और उसके बाद अगली सुबह सभी गोवा के लिए रवाना हुए.

गोवा में प्रियंका और उनकी बहन परिणीति ने खूब एन्जॉय किया लेकिन अब परिणीति वापस मुंबई लौट आई है और निक और प्रियंका वहीं है. जानकारी के मुताबिक़ निक और प्रियंका दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर हैं और हो सकता है दोनों जल्द शादी भी कर ले. निक के परिवारवाले प्रियंका को बहुत पसंद करते हैं और वह प्रियंका को अपने घर की बहु बनाने के लिए भी तैयार हैं. प्रियंका निक के साथ कब शादी करती हैं या फिर उनके साथ लिव-इन में रहती भी है या नहीं यह तो प्रियंका ही बता सकती है क्योंकि इस समय तो प्रियंका का ध्यान बॉलीवुड में वापसी पर केंद्रित है.

प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म भारत, कृष-4 , जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. कई समय से प्रियंका अमेरिकी शोज और हॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त थीं लेकिन अब वह बॉलीवुड में वापस आ रही हैं. अब निक और प्रियंका अगर दूर रहेंगे तो रिश्ता चल पाएगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बता सकता है. प्रियंका अब अपनी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने वाली हैं.

तो क्या निक से मिलकर खुश नहीं है प्रियंका की माँ ??

होने वाले बच्चे के बारे में प्रियंका ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -