गंगा को निर्मल बनाना है सरकार की प्राथमिकता
गंगा को निर्मल बनाना है सरकार की प्राथमिकता
Share:

नई दिल्ली। गंगा की निर्मलता व अविरलता के कार्य को केंद्र सरकार ने अपनी प्राथमिकता बताई है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा यह कहा गया कि इस तरह के कार्य को वर्ष 2020 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी गंगा साफ है यह नहीं कहा जा सकता है। इस नदी में पाए जाने वाले जलीय जीव काफी संकट ग्रस्त परिस्थितियों में है।

इतना ही नहीं गंगा में डाॅल्फिन है वह अंधी हो रही है इससे लगता है कि अभी गंगा साफ नहीं हुई है लेकिन गंगा को साफ करने के लिए केंद्र सरकार क्लीन गंगा प्रोजेक्ट, गंगा सफाई अभियान और कई अभियान चला रही है। इस मामले में जल संसाधन और नदी विकास मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा नदी स्वर्ण मछली, महाशिरा, डाल्फिन जैसे जल जंती साबित करेंगे कि गंगा निर्मल हो गई है। यह माना गया है कि अक्टूबर वर्ष 2016 में गंगा को शुद्ध करने का प्रथम चरण पूर्ण हो जाएगा।

यही नहीं अक्टूबर 2018 में इसका द्वितीय चरण पूर्ण होगा तो दूसरी ओर वर्ष 2020 तक नमामि गंगे परियोजा पूर्ण हो जाएगी। उमा भारत का कहना था कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 7 जुलाई 2016 को लघु अवधि और मध्यम अवधि की 231 परियोजाऐं प्रारंभ हुई हैं। इस तरह की परियोजनाऐं गंगा नदी और अन्य सहायक नदियों में भी चलाई जाना है। इसमें कई उपकरण व पाईप लगेंगे जो कि सीवेज सिस्टम को सही करेंगे। गंगा नदी को सरकार ने स्वच्छ करने का संकल्प लिया है। यह सभी की आस्था से जुड़ी है। इसलिए गंगा की सफाई को महत्व दिया गया है।

गंगा को साफ करने के लिए सरकार ने दी 400 करोड़ की स्वीकृति

अब घर बैठे पाऐं गंगाजल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -