ब्रिटैन की महारानी एलिजाबेथ से अलग हुए परपोते हैरी और उनकी पत्नी, जानिए क्यों?
ब्रिटैन की महारानी एलिजाबेथ से अलग हुए परपोते हैरी और उनकी पत्नी, जानिए क्यों?
Share:

शुक्रवार को लंदन के बकिंघम पैलेस ने ऑफिशियल ऐलान किया हैं कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की सहमति के पश्चात् प्रिंस हैरी को उनके राजकीय अधिकार तथा राजशाही संरक्षण से हटा दिया गया है। दरअसल ये ऐलान सिर्फ औपचारिकता थी। मार्च 2020 के आखिर में ही दोनों ने अपनी शाही उपाधियां छोड़ने का निर्णय करते हुए अमेरिका में ब्रिटैन से दूर अमेरिका में सेटल होने का फैसला लिया था। अब पैलेस की ओर से इस निर्णयर पर मुहर लगा दी गई है। रानी ने भी इस पुष्टि करते हुए कहा कि द रॉयल फैमिली से दूर होने की वजह से दोनों को शाही परिवार का हिस्सा होने की वजह से सार्वजनिक जीवन में, रॉयल जिम्मेदारियां, उनके कर्तव्य और नियमों को निभाना उनके लिए संभव नहीं है।

इसलिए यदि वो अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं कर सकते, तो उन्हें शाही उपाधियां का लाभ उठाने का भी हक़ नहीं हैं। इसी के तहत रॉयल परिवार को मिलने वाली सुरक्षा भी अब उनके साथ नहीं रहेगी। ब्रिटिश राजशाही परिवार में वरिष्ठ पद का दर्जा छोड़ने का फैसला लेने के पश्चात प्रिंस हैरी ने कहा था कि उन्हें शाही उपाधियां छोड़ने का गहरा दुख है। किन्तु हमेशा से ही हैरी जनता के पैसों द्वारा मिलने वाली जबरदस्त और आलीशान लाइफस्टाइल छोड़ना चाहते थे।

प्रिंस हैरी की वाईफ मेगन मर्केल के पास भी हॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हैरी से शादी करने के बाद रॉयल फॅमिली के नियमों के तहत मेगन को अपने एक्टिंग करियर को अलविदा करना पड़ा था। लेकिन अब जब वो आधिकारिक तौर पर शाही परिवार से दूर हो चुके हैं, मेगन फिर एक बार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर सकती हैं। फिलहाल ये दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत करने वाले हैं। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि शीघ्र मेगन अभिनय में वापसी करेंगी।

यूरोपीय संघ ने ग्लोबल कोविड वैक्सीन प्लानव में दिया योगदान

ट्रांस-अटलांटिक गठबंधन में वापस लौटा अमेरिका: जो बिडेन

बंगाल में 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार हुई भाजपा नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -