आज 'मन की बात' के 82वें एपिसोड को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी
आज 'मन की बात' के 82वें एपिसोड को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 82वें संस्करण के तहत राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी किया जाने वाला है। आप सभी जानते ही होंगे कि “मन की बात” प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संबोधन है, और यह हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। हालाँकि इस बार कार्यक्रम का प्रसारण महीने के दूसरे आखिरी रविवार को किया जाएगा। आप सभी को बता दें कि इस महीने मन की बात कार्यक्रम 24 अक्टूबर यानी आज किया जाएगा।

PM मोदी ने खुद ट्वीट किया है और कहा है कि, 'मैं आप सभी को इस महीने के एपिसोड के लिए अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं' नमो ऐप पर लिखें, @mygovindia या अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 डायल करें।' आप सभी को बता दें कि आप अपने आइडिया को रिकॉर्ड कराने के लिए NaMo App, @mygovindia पर संपर्क कर सकते हैं। इसी के साथ आप चाहे तो 1800-11-7800 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। आपको याद ही होगा कि पीएम मोदी ने अपने पिछले मन की बात कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की महत्ता पर जोर डाला था।

उस दौरान प्रधानमंत्री ने नेशनल वाटर मिशन अभियान कैच द रेन से जल-जिलानी एकादशी और छठ पर्व से तुलना की थी। बीते महीने मन की बात कार्यक्रम 26 सितंबर को प्रसारित किया गया था और इसमें, भारतीय संस्कृति में वर्षा जल संचयन के महत्व को रेखांकित करते हुए, पीएम मोदी ने जल-जीलानी एकादशी और छत के पारंपरिक त्योहारों की तुलना राष्ट्रीय जल मिशन (NWM) के अभियान “कैच द रेन” “Catch the Rain”से की थी। अब आज मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले ट्विटर पर भिड़ी भारत-PAK की कंपनियां

मानवता शर्मसार! 'यूट्यूब' के जरिए मां ने ही अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

VIDEO: अपने बच्चों को लेकर शाहरुख खान को है ये डर, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -