भोपाल पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, महिलाओं को लेकर कही ये बड़ी बात
भोपाल पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, महिलाओं को लेकर कही ये बड़ी बात
Share:

भोपाल: अपने मध्य प्रदेश के दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज भोपाल पहुंची। राष्ट्रपति महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में सम्मिलित हुईं। यहां उन्होंने महिला समूहों द्वारा निर्मित सामानों से सजी हुई प्रदर्शनी देखी। उनके साथ सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे अनुरोध पर हमारे बीच पधारीं राष्ट्रपति महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। 

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। वे सहज हैं, सरल हैं, धैर्य तथा गंभीरता की मूर्ति हैं। उनका व्यक्तित्व सागर से अधिक गहरा है, हिमालय से अधिक ऊंचा है। नारी सबला है, ये राष्ट्रपति ने साबित किया है। कोई भी बहन कमजोर नहीं, यदि वो ठान ले तो हिम्मत से आगे बढ़कर दुनिया में चमत्कार कर सकती है। इस कुछ देर पश्चात् ही राष्ट्रपति दिल्ली के रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में 4000 पुलिसकर्मियों का बल लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 30 से 40 IPS अफसर भी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के सुरक्षा कर्मी भी सक्रिय है। समारोह स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के 3 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन पैराग्लाईडर हॉट बैलून अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर एतद् आदेश द्वारा पाबंदी लगाने को लेकर उक्त स्थान को रेड जोन नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है। यह आदेश दिनांक 16 नंबर तक प्रभावशील रहेगा।

सैकड़ों ऑटो रिक्शा चालक 21 नवंबर को देंगे धरना

मकान में लगी खतरनाक आग, जिंदा जले बुजुर्ग दंपति

'भारत में हम डिजिटल पहुंच को सार्वजनिक कर रहे हैं, लेकिन...', G-20 Summit में बोले PM मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -