तोगड़िया ने बदला पाला, किया नीतीश का समर्थन
तोगड़िया ने बदला पाला, किया नीतीश का समर्थन
Share:

पटना : विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया एक बार फिर बरसे मगर इस बार उन्होंने हिंदूत्व को लेकर नहीं बल्कि शराबबंदी को लेकर चर्चा कीं। जी हां बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की उन्होंने तारीफ की। उन्होंने कहा कि केवल बिहार ही क्यों सारे देश में शराबबंदी पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के दलों पर मुखर रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के नेता द्वारा कहा गया कि बिहार में शराब के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस बात के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस मामले में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इस तरह के निर्णय से लोगों के जीवन में सुधार आएगा। इतना ही नहीं परिवार बिखरने से बच भी जाऐंगे। दूसरे राज्यों में भी बिहार की ही तरह शराब पर प्रतिबंध की मांग उन्होंने की और कहा कि इस दिशा में विहिप भी कार्य करने के लिए तैयार है। यही नहीं इंडिया हेल्थ लाईन नाम से नशे के विरूद्ध अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि नशा उन्मूलन कैंपेन को लेकर उन्होंने राज्यों से सराहना की है। यही नहीं उनके द्वारा देशभर में शराबबंदी की संभावना जताई गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अप्रैल माह में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने शराबबंदी का अभियान प्रारंभ कर दिया था। हालांकि बिहार में अब ताड़ी के विक्रय पर विवाद हो रहा है और दबे छुपे तरह से शराब बिक रही है मगर फिर भी शराब का विक्रय तो प्रतिबंधित कर दिया गया है।

शराब की बोतलें मिलने से सियासत गर्म

टॉपर घोटाले के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अनोखा...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -