27 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, कहा- 'लंबे अरसे के बाद...'
27 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, कहा- 'लंबे अरसे के बाद...'
Share:

इंदौर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम के समापन सत्र का मुख्य आतिथ्य किया। उन्होंने 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लंबे अरसे के पश्चात् प्रत्यक्ष रूप से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां हिस्सा लेकर मैं बेहद खुश हूं। दुनियाभर से आई हस्तियों का आभार, जो उन्होंने प्रवासी भारतीयों के लिए आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लिया। मुझे उम्मीद है कि जिन्हें भी सम्मान मिला है, यह उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। यह एक यूनिक प्लेटफॉर्म है, जो भारत और प्रवासी समुदाय को जोड़ता है। महात्मा गांधी 9 जनवरी को भारत लौटे थे तथा इसी की याद में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत काल में भारत की प्रगति में प्रवासी भारतीयों का महत्वपूर्ण किरदार है। सरकार ने कई पहल की है। यह प्रवासी भारतीयों के हितों का ध्यान रखने के लिए है। उन्हें हम नेशन बिल्डिंग में भी जोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीयों की हमारे दिलों में खास जगह है। वे न सिर्फ हमारे विस्तारित परिवार के सदस्य हैं, बल्कि उनका भारत की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

27 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित:-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया। जिन्हें सम्मानित किया, उनमें सम्मिलित हैं- 
प्रो. जगदीश चेन्नुपति, आस्ट्रेलिया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी/शिक्षा
प्रो. संजीव मेहता, भूटान, शिक्षा
प्रो. दिलीप लौंडो, ब्राज़ील, कला और संस्कृति/शिक्षा
डा. अलेक्जेंडर मलाइकेल जॉन, ब्रुनेई दारुस्सलाम मेडिशन
डा. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, कनाडा, समाजसेवा
जोगिंदर सिंह निज्जर, क्रोएशिया, कला और संस्कृति/शिक्षा
प्रो. रामजी प्रसाद, डेनमार्क, सूचना प्रौद्योगिकी
डा. कन्नन अम्बलम, इथियोपिया, समाजसेवा
डा. अमल कुमार मुखोपाध्याय, जर्मनी, समाजसेवा/चिकित्सा
डा. मोहम्मद इरफान अली, गुयाना, राजनीति/समाजसेवा
रीना विनोद पुष्करणा, इजराइल, व्यवसाय/समाजसेवा
डा. मकसूदा सरफी श्योतानी, जापान, शिक्षा
डा. राजगोपाल, मैक्सिको, शिक्षा
अमित कैलाश चंद्र लठ, पोलैंड, व्यवसाय/समाजसेवा
परमानंद सुखुमल दासवानी, कांगो गणराज्य, समाजसेवा
पीयूष गुप्ता, सिंगापुर, व्यवसाय
मोहनलाल हीरा, दक्षिण अफ्रीका, समाजसेवा
संजयकुमार शिवभाई पटेल, दक्षिण सूडान, व्यवसाय/समाजसेवा
शिवकुमार नदेसन, श्रीलंका, समाजसेवा
डा. देवनचंद्रभोज शरमन, सूरीनाम, समाजसेवा
डा. अर्चना शर्मा, स्विटजरलैंड, विज्ञान प्रौद्योगिकी
न्यायमूर्ति फ्रैंक आर्थर सीपरसाद, त्रिनिदाद और टोबैगो, समाजसेवा/शिक्षा
सिद्धार्थ बालचंद्रन, संयुक्त अरब अमीरात, व्यवसाय/समाजसेवा
चंद्रकांत बाबूभाई पटेल, यूके, मीडिया
डा. दर्शन सिंह धालीवाल, अमेरिका, व्यवसाय/समाजसेवा
राजेश सुब्रमण्यम, अमेरिका, व्यवसाय
अशोक कुमार तिवारी, उज़्बेकिस्तान, व्यवसाय

सम्मेद शिखर पर शुरू हुआ नया विवाद, जैन समाज के बाद आदिवासी समुदाय ने किया आंदोलन का ऐलान

चलती क्लस्टर बस का ब्रेक हुआ फेल...तो झुग्गियों में घुसी गाड़ी, 8 घायल

ओवरलोड था मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन पिलर, बाइक सवार परिवार पर गिरा और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -