'भारत में कांग्रेस के बगैर भी विपक्ष संभव..', प्रशांत किशोर ने पुरानी पार्टी को फिर दिखाया आइना

'भारत में कांग्रेस के बगैर भी विपक्ष संभव..', प्रशांत किशोर ने पुरानी पार्टी को फिर दिखाया आइना
Share:

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Pk) ने कांग्रेस पार्टी पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बगैर भी भारत में विपक्ष संभव है। Pk ने कांग्रेस को हिदायत देते हुए कहा है कि यदि पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुनना होगा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा है कि एक ट्वीट और कैंडिल मार्च से आप भाजपा को मात नहीं दे सकते हैं। 

एक साक्षात्कार में प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष के लिए भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपना ब्लू प्रिंट भी पेश किया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के बगैर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाना संभव है। Pk ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले किसी भी लोकसभा चुनाव में जीत नहीं मिली है। पिछले दस वर्षों में कांग्रेस को 90 फीसद चुनावों में शिकस्त मिली है। कांग्रेस नेतृत्व को इस पराजय की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने लगभग कांग्रेस जॉइन कर ली थी। 

उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि PM सभी की सुनते हैं। यही उनकी ताकत है। उन्हें पता है कि आखिर लोगों को क्या चाहिए। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगले कुछ दशकों तक भाजपा के इर्द-गिर्द ही देश की सियासत घूमेगी। बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। इससे पहले वे 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए और नीतीश कुमार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, एम.के. स्टालिन, जगन मोहन रेड्डी, अरविंद केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए भी चुनाव रणनीति तैयार कर चुके हैं।

दिल्ली बनता जा रहा मुंबई, तेजी से बढ़ रहा है प्रदूषण

इंदौर: कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही पहले कमिश्नर बने हरिनारायणचारी मिश्रा, कही यह बात

प्रदूषण पर सख्ती, 228 फैक्ट्रियों और कंस्ट्रक्शन साइट्स को काम बंद करने का नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -