दिल्ली बनता जा रहा मुंबई, तेजी से बढ़ रहा है प्रदूषण
दिल्ली बनता जा रहा मुंबई, तेजी से बढ़ रहा है प्रदूषण
Share:

मुंबई: मुंबई शहर और इसके आस-पास के इलाकों में प्रदूषण दिल्ली की तरह तेजी से बढ़ने लगा है। हालाँकि मुंबई में प्रदूषण बढ़ने के कारण कुछ और हैं। बताया जा रहा है यहां प्रदूषण आस-पास के इलाकों के किसानों द्वारा पराली जलाए जाने की वजह से नहीं है, बल्कि यहां प्रदूषण का कारण है गगनचुंबी इमारतों का निर्माण। जी हाँ, सामने आने वाली जानकारी के मुताबिक़ यहां प्रदूषण का कारण अलग-अलग ठिकानों में इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स के निर्माण से उठने वाली धूल है। इसी के साथ चौबीसों घंटे अनलॉक के बाद सड़कों पर चलने वाली गाड़ियां। इन सभी के कारण मुंबई में प्रदूषण लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि अब जल्द ही वो समय आ सकता है जब मुंबई प्रदूषण के मामले में दिल्ली से मुकाबला करने लगेगी। आप सभी को बता दें कि मुंबई में प्रदूषण खासकर अनलॉक के बाद बढ़ना शुरू हुआ है। जी दरअसल बीते शुक्रवार (11 दिसंबर) को मुंबई के कोलाबा, माझगांव, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और मालाड में हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब दर्ज की गई है। आप जानते ही होंगे मुंबई में बढ़ती हुई आबादी के लिए घरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए घरों के निर्माण, शहर के विस्तार के लिए पेड़ों की कटाई, बढ़ती हुई इंडस्ट्रीज जैसे वे चंद कारण हैं। इन सभी से मुंबई में प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हुई है।

वहीं दक्षिण मुंबई सहित मध्य मुंबई में अनलॉक के बाद एक बार फिर कंस्ट्रक्शन के कामों में तेजी देखने के लिए मिल रही है। इन सभी कामों से लगातार धूल उड़ा करती है और यह धूल पूरे शहर में फैल जाती है। इस वजह से यहाँ हवा की क्वालिटी लगातार खराब होती जा रही है। आप सभी जानते ही होंगे मुंबई में हर रोज़ लाखों गाड़ियाां आती-जाती हैं और इन गाड़ियों से भी प्रदूषण फैलता है। वहीं प्रदूषण से मुंबईकरों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वो कांग्रेसी राष्ट्रपति, जिन्होंने ठुकरा दी थी कसाब और अफजल गुरु की दया याचिका

मुंबई में लागू हुई धारा 144, दो दिन तक ये चीजें हुईं प्रतिबंधित

ठगी का शिकार हुए पूर्व क्रिकेटर, लगा लाखों का चूना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -