प्रशांत किशोर ने की UP कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक
प्रशांत किशोर ने की UP कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक
Share:

लखनऊ : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में स्वयं को मजबूत करने के लिए प्रशांत किशोर का सहारा लिया है। प्रशांत के साथ कांग्रेस ने विभिन्न चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की है, जिसके अंतर्गत लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में करीब 5 घंटे तक नेताओं से चर्चा की। उत्तरप्रदेश में प्रशांत किशोर हेतु कुछ पेंच हैं। दरअसल यहां पर कांग्रेस को बसपा, सपा और BJP का सामना करना है। दोनों ही दलों के साथ दलित और अल्पसंख्यक वोटर पहले से ही बंटे हुए हैं। फिर कांग्रेस केंद्र और राज्य में अधिक दम नहीं रख रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए चुनावी मुद्दे तलाशना बेहद मुश्किल हो रहा है।

उत्तरप्रदेश में प्रशांत किशोर हेतु कई तरह की परेशानियां हैं। दरअसल कांग्रेस प्रदेश में 25 से अधिक वर्षों से सत्ता में ही नहीं आई है तो केंद्र में भी कांग्रेस का दम नहीं है कि वह राज्य के लिए कुछ विशेष प्रावधान कर सके। कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने के माध्यम से प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के प्रदेश और जिला स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से चर्चा की। ऐसे में उन्होंने जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों से चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कमियों को सुधारना होगा। उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री द्वारा कहा गया है कि वर्ष 2017 के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कई तरह के उपाय किए जाने हैं। अपनी कमियों को देखकर उन्हें दूर करना होगा। खत्री का कहना था कि प्रशांत किशोर आखिर किस स्तर पर किस क्षेत्र में हमारे लिए किस तरह की सहायता कर सकते यह देखा जाएगा।

मगर यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस के नेता सीधे तौर पर यह मानने को तैयार नहीं हैं कि चुनाव की कमान प्रशांत किशोर के पास है। प्रशांत किशोर ने सीधे तौर पर यह भी कहा है कि कांग्रेस का मुकाबला इस राज्य में भाजपा के साथ होगा। उन्होंने चुनाव हेतु 20 सदस्यों की कमेटी बनाने की बात भी कही। हैं यह भी पार्टी में देखा जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -