प्रकाश जावड़ेकर का दावा, दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
प्रकाश जावड़ेकर का दावा, दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रामलीला मैदान से अपने चुनाव प्रचार अभियान जा आगाज़ कर रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने वाली है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में 45 दिन बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मैं भविष्यवाणी करता हूं कि दिल्ली में पूर्ण बहुमत भाजपा की सरकार बनेगी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा है कि, इस चुनाव के दो विषय हैं। आपको विकास चाहिए या विनाश चाहिए। राष्ट्रवाद चाहिए या अराजकता चाहिए। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में जो देश विरोधी नारे लगे, ऐसे नारों का समर्थन करने वाला चाहिए या इसे समाप्त करने वाला चाहिए। इसका फैसला दिल्ली की आवाम को करना है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, आपको राम मंदिर वाली सरकार चाहिए या इसकी खिलाफत  करने वाली सरकार चाहिए। निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव की तिथि का ऐलान अभी नहीं किया गया है, किन्तु इनके फरवरी में होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। वहीं सभी राजनितिक पार्टियां दिल्ली की जनता को रिझाने में लग गई है, भाजपा ने भी अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

अफगानिस्तान : राष्ट्रपति अशरफ गनी को मिला बहुमत, इतने प्रतिशत मतों के साथ रहे सबसे आगे

अशोक गेहलोत का बड़ा एलान, कहा- राजस्थान में लागू नहीं होगा सीएए व एनआरसी...

पाक पीएम ने सजा-ए-मौत को दिया समर्थन, मानवाधिकार की बात करने वाले इमरान की बदली सोच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -