Birthday : प्राची ने 'रॉक ऑन' से की थी फिल्मी करियर की शुरुवात
Birthday : प्राची ने 'रॉक ऑन' से की थी फिल्मी करियर की शुरुवात
Share:

बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्राची देसाई का आज बर्थड़े है। आज प्राची पूरे 27 साल की हो चुकी है। प्राची का जन्म 12 सितंबर, 1988 को गुजरात के सूरत मे हुआ था। प्राची ने अपनी स्कूल की पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से की। प्राची ने अपने कॉलेज की पढ़ाई पुणे के कॉलेज सिंहगढ़ से की है। प्राची को शुरू से ही एक्टिंग का बहुत शौक था। वे एक्टिंग मे ही अपना करियर बनाना चाहती थी। प्राची ने अपने करियर की शुरुवात 2006 मे की थी। वे 2006 मे ऑडिशन देने के लिये पुणे गई थी और वहा वे एक टीवी सीरियल के लिये चुनी गई। प्राची ने अपने करियर की शुरुवात टीवी सीरियल 'कसम से' से की। इस सीरियल मे प्राची ने बानी का किरदार निभाया था। सीरियल मे प्राची का रोल मुख्य था। यह सीरियल तीन बहनो की कहानी थी। इस सीरियल को करने के बाद प्राची घर घर मे फेमस हो गई।

इस सीरियल के बाद प्राची ने बॉलीवुड मे आने का सोचा 2008 मे प्राची ने बॉलीवुड मे कदम रखा। प्राची की पहली फिल्म 'रॉक ऑन' थी। इस फिल्म से ही प्राची ने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की थी। प्राची की यह पहली फिल्म 'रॉक ऑन' अच्छी फिल्म थी और लोगो को पसंद भी आई थी। प्राची के अलावा और भी कई ऐसे कलाकार है जो टीवी सीरियल मे काम करने के बाद अब बड़े पर्दे पर काम कर रहे है।

प्राची जब अपने सीरियल कसम से' की शूटिंग कर रही थी तब उनके पास 'रॉक ऑन' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर का फोन आया और उन्हे फिल्म के लिये स्क्रीन टेस्ट करने के लिये बुलाया गया। प्राची ने टेस्ट दिया और वे सिलेक्ट हो गई। प्राची को तो विश्वास ही नहीं हुआ कि वे अब फरहान अख्तर के साथ फिल्म करने वाली है। 'रॉक ऑन' फिल्म करने के बाद प्राची ने 'लाइफ पार्टनर' मे भी काम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं बताया था। फिर 2010 मे 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई' मे प्राची ने अच्छा अभिनय किया और वे फिर से लोगो के दिलो मे बस गई। प्राची ने और भी अच्छी फिल्मों मे काम किया है जैसे 'बोल बच्चन', 'पुलिसगिरी', 'आई मी और माई'।
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -