प्रभास ने लगाया पुष्पा 2 निर्देशक सुकुमार पर अब तक का सबसे बड़ा दांव
प्रभास ने लगाया पुष्पा 2 निर्देशक सुकुमार पर अब तक का सबसे बड़ा दांव
Share:

वर्ष 2022 सुपरस्टार प्रभास के लिए खास अच्छा नहीं गया। इस साल सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने राधे श्याम जैसी बड़ी फ्लॉव मूवी दी। जिसके उपरांत उनकी मूवी आदिपुरुष को लेकर भी लोगों की भावनाएं आहत हो चुकी है। जिसकी वजह से वर्ष 2022 में उनकी इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के उपरांत बहुत आलोचना हुई। अब सुपरस्टार प्रभास की नजर वर्ष 2023 पर है। 

इस वर्ष उनकी मचअवेटेड मूवी आदिपुरुष (Adipurush) आखिरकार सिनेमाघर पहुंचने की तैयारी भी करने में लगी हुई है। साथ ही निर्देशक प्रशांत नील की मूवी सालार (Salaar) भी इसी साल थियेटर पहुंचेगी। अब इस बीच एक्टर प्रभास को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आ चुकी है।

प्रभास ने मिलाया पुष्पा निर्देशक सुकुमार संग हाथ: मीडिया रिपोर्ट्स का इस बारें में कहा है कि सुपरस्टार प्रभास ने अब अपनी अगली मूवी के लिए पुष्पा निर्देशक सुकुमार के साथ हाथ भी मिला लिया है। सुनने में आया है कि ये फिल्म वर्ष 2024 तक फ्लोर पर पहुंच सकती है। पुष्पा की तरह ही ये भी एक पैन इंडिया मूवी होगी। जिसमें प्रभास एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करते हुए दिखाई देने वाले है। इस मूवी के निर्माता अभिषेक अग्रवाल है। फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियों को फिलहाल गुप्त रखा गया है। इस मूवी के नाम पर भी अभी तक पक्की मुहर नहीं लगी है। ऐसे में प्रभास और सुकुमार का साथ आना एक और सुपरहिट फिल्म का इशारा दे रहा है।

नए साल के एक दिन पहले अनुष्का ने शेयर की सबसे खूबसूरत फोटोज

कार्तिक आर्यन को नए साल से पहले लग गया झटका, जानिए क्या है मामला

जब रवीना टंडन के सुसाइड अटेम्प्ट को लेकर अजय ने कही थी ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -