BJP का केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर वार, MCD कर्मियों की हड़ताल का दसवां दिन
BJP का केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर वार, MCD कर्मियों की हड़ताल का दसवां दिन
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में म्यूनिसिपल काॅर्पोरेशन आॅफ डेल्ही के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल का दसवां दिन होने से हड़ताली कर्मचारियों का आंदोलन और उग्र हो गया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान पुतले और पोस्टर भी जलाए तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी आम आदमी पार्टी के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर पोस्टर का वार किया है। इस पोस्टर में हड़ताल से जनता के बेहाल होने की बात कही गई है। पोस्टर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादों को लेकर टिप्पणियां की गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने पोस्टर के माध्यम से 13 बातें कही हैं। इस पोस्टर का टाईटल है - एक वर्ष केवल बवाल। अर्थात् मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में एक वर्ष के अंदर केवल बवाल ही हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की जनता से किए गए वायदों को लेकर भी पोस्टर में सवाल किया है और कहा है कि 500 नए स्कूल और 20 महाविद्यालयों का क्या हुआ। ये कब खुलेंगे।

पोस्टर में एमसीडी में ही विवाद की बातों को सामने लाया गया है यही नहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों पर भी टिप्पणी की गई है। जिसमें कहा गया है कि कई विधायक गिरफ्तार हुए हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा के विरोध पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि एमसीडी के कर्मचारी, चिकित्सक, इंजीनियर हड़ताल के दौरान भीख मांगेंगे।

भीख से जुटाए गए पैसों का ड्राफ्ट बनाकर एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे तो दूसरा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देंगे। इस मामले में उपमुत्रयमंत्री मनीष सिसौदिया हड़तालियों को लेकर एमसीडी के महापौरों से चर्चा कर चुके हैं। हालांकि अभी तक इस मामले का निराकरण नहीं निकला है। उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग से भी भेंट की है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -