दुखद संदेश: नहीं रहे लोकप्रिय कांग्रेस नेता बसंत शर्मा, कोरोना इलाज के दौरान हुई मौत
दुखद संदेश: नहीं रहे लोकप्रिय कांग्रेस नेता बसंत शर्मा, कोरोना इलाज के दौरान हुई मौत
Share:

न्यायधानी से दुखद खबर सुनने को मिली है। कांग्रेस नेता बसंत शर्मा का आज तड़के देहावसान किया गया। अपोलो हॉस्पिटल में उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुई। डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वे 55 वर्ष के थे। बसंत शर्मा को कोविड पोजिटिव आने के उपरांत अपोलो हॉस्पिटल में पिछले सप्ताह भर्ती किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार बसंत शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता थे। वे कई बार पार्षद पद के लिए भी चुने जा चुके है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे बिलासपुर के प्रतिष्ठित डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन भी थे।

कुछ माह पहले कोविड से उनके DSP भाई की जान चली गई। बसंत शर्मा के असामयिक निधन से लोग हैरान है। बसंत शहर के बहुत  लोकप्रिय और सम्मानित नेता थे। उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का भी फोन आया था। सीएम ने उनका ठीक से उपचार करने का निर्देश दिया था। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उनका उपचार जारी था, किंतु दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है।

आईएमडी ने अगले तीन-चार दिनों के लिए हैदराबाद के लिए जारी की चेतावनी

अस्पतालों में लगेंगे 551 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, PM केयर से दिया जाएगा फंड

तेलंगाना सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण निशुल्क उपलब्ध कराएंगे- सीएम केसीआर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -