राजनीति से गली - मोहल्ले तक हर किसी पर छाई रंगों की खुमारी...
राजनीति से गली - मोहल्ले तक हर किसी पर छाई रंगों की खुमारी...
Share:

नई दिल्ली : होली का त्योहार हो और लोगों पर अबीर - गुलाल का उल्लास न छाए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इस बार दो दिन धुलेंडी मनाए जाने से लोगों ने छककर भांग पी तो सड़कों, मोहल्लों और गलियों में अबीर - गुलाल उड़ा। देश की राजनीतिक गलियां कैसे बेरंगी होतीं। राजनेताओं ने भी रंग, अबीर और गुलाल खेला। हर दिन एक दूसरे के विरोधियों ने एक दूसरे पर गुलाल डालकर सभी को गले लगाया। खाने और थाली की बातों पर झगड़ने वाले या परस्पर विरोध करने वाले आज एक साथ थे। रंगों के साथ चाय की प्यालियां टकराईं, तो एक प्लेट में रखा नाश्ता सभी ने चखा।

यही नहीं एक जाजम पर बैठ ठंडाई और भांग पीने का आनंद भी सभी ने लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं  ने अपने भगवान पर भी गुलाल लड़ाया। सभी एक दूसरे के साथ आनंदित होकर रंगों के पर्व का आनंद ले रहे थे। महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि भी सभी को रंगों के त्यौहार की शुभकामनाऐं दे रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमारे बहु सांस्कृतिक समाज का परिचायक है। समाज के जीवन के रंगों को और सहिष्णुता और समरसता की भावना को यह झलकाता है।

यह हमारी संस्कृति और सभ्यता का मूल तत्व भी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट भी किया कि परिवार, स्वयंसेवियों, मंत्रियों, विधायकों और आॅटोवालों के ही साथ प्यारी जनता के साथ होली खेली जा रही है। इसलिए होली की शुभकामनाऐं। होली का रंग कांग्रेस के दफ्तर और राहुल व सोनिया के ही साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बंगलों पर भी नज़र आया।

सोनिया राहुल के ही साथ कांग्रेस के महिला - पुरूष कार्यकर्ताओं ने होली खेली। इस मौके पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, संदीप दीक्षित और मीम अफजल आदि उपस्थित थे। देश के कई शहरों में भी होली का आनंद उल्लासित माहौल वाला रहा। इस दौरान जहां मप्र के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान पर और श्रद्धालुओं पर भगवान की ओर से गुलाल उड़ाया गया वहीं इंदौर में सभी रंगों की मस्ती में मदमस्त रहे। मथुरा में विधवाओं के लिए होली के पर्व के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -