उत्तराखंड में सरकार पर गिर सकती है गाज, असंतुष्ट हुए विधायक
उत्तराखंड में सरकार पर गिर सकती है गाज, असंतुष्ट हुए विधायक
Share:

देहरादून ​: उत्तराखंड में राजनीतिक संकट के आसार चल रहे हैं। दरअसल यहां पर कांग्रेस के लिए कुछ मुश्किल हो रही है। कांग्रेस के विधायकों ने विधायक अमृता रावत के नेतृत्व में एक होटल में जाकर बैठक की। माना जा रहा है कि ये विधायक मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ हैं। तो दूसरी ओर ऐन बजट सत्र में सरकार पर संकट गहराने से कांग्रेस खेमा मुश्किलों का अनुभव कर रहा है।

दरअसल यह खेमा विधायक अमृता राव के विचारों से भी प्रेरित है। विधायक अमृता राव कांग्रेस से भाजपा में गए सतपाल महाराज की पत्नी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बजट सत्र में कांग्रेस से 70 विधायकों में से 12 विधायक सरकार के खिलाफ जा सकते हैं ऐसे में सरकार चुनाव के पहले ही संकट में आ सकती है। हालांकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि सरकार पर किसी तरह का संकट नहीं है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों में कांग्रेस के 38 पास हैं तो भाजपा के पास 27 सीटें हैं दूसरी ओर बसपा के 2 विधायक हैं। उत्तराखंड क्रांति दल की 1 सीट है। और निर्दलीय के तौर पर 2 विधायक चुनकर आए हैं जबकि 1 विधायक मनोनित है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -